Let’s travel together.

जनता की आवाज को दबा कर भाजपा सरकार हिटलरशाही रवैया अख्तियार कर रही है – देवेंद्र पटेल

0 131

भारत जोड़ो उपयात्रा के नगर आगमन पर बजरंग चौराहा पर हुई नुक्कड़ सभा

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता की आवाज को दबाए जाने का कार्य कर रही है। एैसा कष्त्य कर हिटलरशाही रवैया अख्तियार कर रही है। जनता भाजपा की देश विरोधी गतिविधियो को समझ चुकी है। इस निकम्मी सरकार को बदलने को जनता बेताव है। आने वाले चुनाव में भाजपा को जनता के सवालो का जवाब देना होगा ।

यह उद्गार कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने शुक्रवार को नगर के बजरंग चौराहा पर आयोजित नुक्कड़ सभा में संक्षिप्त उदबोधन में व्यक्त किए। शहडोल से चल कर उज्जैन तक जाने वाली भारत जोड़ो उप यात्रा के नगर आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आमसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे। देवेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। मंत्री से लेकर संत्री तक चपरासी से लेकर अधिकारी तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। लेकिन शिकायत पर कार्रवाही नही हो रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालो पर तरह तरह के अत्याचार किए जा रहे है। बेरोजगारी चरम पर है। प्रति वर्ष करोड़ो शिक्षित बेराजगारो को नौकरी का वादा किया गया था। लेकिन वादे को भाजपा ने पूर्ण नही रकिया। इसके अतिरिक्त उन्होने भाजपा की हो जनविरोधी नीतियो पर भी प्रहार किए। आमसभा को उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हो महेंद्रपुरी गोस्वामी ने भी संबोधित किया । वक्ताओं ने अपने संबोधन में बताया कि राहुल गांधी की भारत जाड़ो यात्रा को जनता का अपार जन समर्थन मिलने के कारण भाजपा घबराई हुई है। भाजपा नेताओं के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग करने वालो पर ईडी व लोकायुक्त से कार्रवाही कराई जाकर आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा क्यो व किस लिए निकाली जा रही है। इस पर भी प्रकाश डाला। विधानसभा में प्रवेश करने के वाद भारत जोड़ो उपयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी व ग्रामीण शामिल हुए।


साईखेड़ा गांव पहुंचने पर उपयात्रा का किया भव्य स्वागत

कांग्रेस की भारत जोड़ो उपयात्रा का सिलवानी के द्वितीय पड़ाव साईखेड़ा ग्राम पहुंचने पर अनेको मंचो से कार्यकर्ताओं व ग्रामीणो के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहां पर संबोधन में काग्रेस के पदाधिकारियो ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। इस मौके पर जसवंत रघुवंशी, विक्रम ठाकुर, कुमार राय, केदार रघुवंशी पत्रकार, जितेंद्र चौधरी, विवेक रिछारिया, आदि विशेष रुप से मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गाधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलो मीटर की भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश में निकाली जा रही सभी उपयात्राए, भारत जोड़ो मुख्य यात्रा के प्रदेश में आने पर उसमे शामिल होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     करोड़ो की बेशकीमती शासकीय जमीन पर भूमाफियाओं की बुरी नजर     |     त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     माताटीला डैम के टापू में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, सात लोग लापता     |     वरिष्ठ नागरिक पेंसनर्स संघ ने मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा      |     परीक्षा में फेल हुई तो 13 साल की खुशी ने कर ली आत्महत्या     |     राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न     |     संभागायुक्त ने शहरों एवं गांवो में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने दिये निर्देश      |     ऑनलाइन गेम में फंसकर अपनी जान गबाँ दी युवक ने     |     खजाने की खोज: पंचमनगर में हो रही धरोहर से छेड़छाड़     |     आदिवासी अस्तित्व का प्रश्न, अपराधी कौन? -विवेक त्रिपाठी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811