नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने की दी गई समझाइश
मनीष श्रीवास्तव रायसेन
प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सम्पूर्ण जिले में यातायात जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

एसपी विकाश कुमार शाहवाल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा,ट्रैफिक थाना प्रभारी दिनेश मर्सकोले ने बताया कि जिले में सभी एसडीओपी को उनके क्षेत्र में नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ग्राम पठारी, पैमत, बरूखार, रतनपुर, बेरखेड़ी चौराहा गौहरगंज सहित अन्य ग्रामों में पहुंचकर नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने सहित यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। इसी प्रकार थाना देवरी के तहत

शासकीय आईटीआई में, थाना बरेली के तहत आने वाले स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की समझाइश दी गई।गुरुवार की शाम महामाया चौक पर यातायात ,पुलिस महकमे के अधिकारियों द्वारा वीडियो प्रोजेक्टर के जरिए टेली फ़िल्म दिखाकर ट्रैफिक रूल्स, दुर्घटना से देर भली आदि जानकारी आमजनों को दी गई।गौहरगंज में भी थाना प्रभारी आरके चौधरी ने भी दो पहिया वाहन रैली निकालकर ट्रैफिक सुरक्षा के संदेश दिए।