Let’s travel together.
nagar parisad bareli

इंदौर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामूहिक योग, सांसद-मंत्री के साथ 5000 छात्र-छात्राओं ने किया सूर्यनमस्कार

30

इंदौर: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूरे मध्यप्रदेश में युवा दिवस मनाया गया। इस दौरान इंदौर के आरएपीटीसी मैदान में प्रदेश के मुख्य शिवराज सिंह चौहान मंत्री, तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी की अगवानी में सामूहिक 5000 छात्रों द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया।

पूरा प्रदेश आज स्वामी विवेकानंद की जयंती बना रहा है। इस जयंती को युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, युवा दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश शासन सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आर.ए.पी.टी.सी. मैदान महेश गार्ड लाईन इंदौर में  आयोजित किया गया। इस सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए और स्वामी विवेकानंद और सूर्य नमस्कार से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया। सीएम ने बच्चों से अनुरोध किया कि आप केवल हाड़ मांस के पुतले नहीं हैं, आप में वहां ऊर्जा है कि आप किसी कार्य को करने की यदि ठान ले तो पूरा करके छोड़ेंगे।

इंदौर में हुए इस कार्यक्रम में शहर के 20 विद्यालय के लगभग 5 हजार छात्र छात्राएं, जनप्रतिनिधि गण, गणमान्य नागरिक योग संस्थानों के सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे। एकत्रित जन समुदाय को स्कूल शिक्षा विभाग के योग प्रशिक्षक, विभिन्न योग संस्थानों के योग साधकों द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं को शुभकामनाएं दी और स्वामी विवेकानंद जी के बताए गए मार्ग पर चलने का अनुरोध किया।

हालांकि ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट का आखिरी दिन होने के कारण सूबे के मुखिया द्वारा छात्रों के साथ स्वामी विवेकानंद जयंती पर सूर्य नमस्कार नहीं किया गया, लेकिन इस बात के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से बच्चों से माफी मांगी और कहा कि मैं हर दिन सूर्य नमस्कार करता हूं, लेकिन आज निवेशक से मिलने जाना है। जिसके कारण मुझे सूट बूट में आना पड़ा इसीलिए आज सूर्य नमस्कार नहीं कर पाऊंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811