Let’s travel together.

किशोरी पर धर्मांतरण-निकाह का दबाव बना रहा था रफीक सिद्दीकी, घर में घुसकर दी था हत्या की धमकी, रोते हुए पिता बोले- इसलिए कर लिया सुसाइड

106

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के मड़ियांव इलाके में किशोरी के आत्महत्या मामले ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया है। किशोरी के बुजुर्ग पिता ने आरोप लगाया है कि दबंग रफीक सिद्दीकी (Rafiq Siddiqui) बेटी पर धर्मांतरण और निकाह का दबाव बना (Pressure of Conversion-Nikah) रहा था। बेटी के इंकार करने पर रफीक ने कई बार घर में घुसकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। 2 दिन पहले भी रफीक ने बेटी को धमकाया था, जिसकी वजह से बेटी सदमे में थी और आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली।

घर में घुसकर आरोपी ने दी थी धमकी

दरअसल, मड़ियांव इलाके में बीते रविवार की सुबह किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। भाई ने बहन को इस हालत में देखा और परिजनों की मदद से उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक किशोरी के पिता ने रफीक सिद्दीकी पर धमकाने और निकाह का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

मंगलवार को किशोरी के पिता ने बताया कि रफीक बेटी पर मतांतरण और शादी का दबाव बना रहा था। वह आए दिन धमकी देता था। दो दिन पहले भी घर के अंदर घुसकर रफीक ने बेटी को धमकी दी थी। रफीक की धमकी से बेटी सदमे में थी। इस कारण उसने जान दे दी।

आरोपी रफीक सिद्दीकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं, इस मामले में मड़ियांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि किशोरी के घरवालों ने जो तहरीर दी थी उसके आधार पर आरोपित रफीक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी एक दुकान पर नौकरी करती थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी रफीक दुकान आते जाते समय भी बेटी को परेशान करता था। रफीक के कारण 10 दिन से बेटी ने दुकान जाना भी बंद कर दिया था। बदनामी के डर से पुलिस को सभी सूचना नहीं दी थी। बेटी को अगर किसी आवश्यक काम से निकलना भी होता था तो वह रफीक की वजह से अपना मुंह ढक कर निकलती थी। जिससे कहीं रास्ते में वह पहचान न ले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811