Let’s travel together.

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज 

123

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ है। आज यानी 6 जनवरी को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पेशी के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची हैं। आज इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है।

जैकलीन फर्नांडीज ने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई पिछली सुनवाई में उन्होंने विदेश जाने की अनुमति के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की गई याचिका वापस ले ली थी। दरअसल, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन कोर्ट पहुंची थीं। यहां उनकी याचिका पर सुनवाई हुई थी। मामले की सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि पहले आरोप तय होने चाहिए। आप याचिका वापस ले सकती हैं। वरना मैं एक न्यायिक आदेश पारित करूंगा। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने वकीलों के साथ बात की और कोर्ट को बताया कि वह फिलहाल अपनी याचिका वापस ले रही हैं।

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। जैकलीन पर आरोप है कि उन्होने सुकेश चंद्रशेखर से कार और घर समेत कई महंगे गिफ्ट लिए हैं। अब ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जैकलीन ईडी से पूछताछ में यह स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने ठग सुकेश से महंगे तोहफे लिए थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811