Let’s travel together.

भाजपा नेता हरीश मालवीय को अजा.मोर्चा का जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर हुआ स्वागत

0 197

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी अजा.मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की अनुशंसा पर सलामतपुर के युवा भाजपा नेता हरीश मालवीया को अजा. मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर नगर एवं जिले भर से लोग प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएँ दे रहे हैं। वहीं नगर सलामतपुर एवं आसपास अम्बाडी, मुक्तपुर, कचनारिया आदि ग्राम के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं आम लोगों द्वारा जगह-जगह हरीश मालवीया का फूल मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं। हरीश मालवीया को नए दायित्व के मिलने पर युवा वर्ग में हर्ष की लहर दौड़ रही है। तो वहीं वरिष्ठ जनों द्वारा शुभाशीष हरीश मालवीया को दिया जा रहा है।सभी का कहना है कि हरीश मालवीया के रूप में जनता पार्टी ने एक कर्मठ, लग्नशील, सच्चे जनसेवक को ये दायित्व दिया है। आम लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि नए दायित्व के साथ हरीश मालवीया से उनकी कई उम्मीदें टिकी हुई हैं। वह बिना किसी पद के जब पार्टी के कार्य एवं जनता की सेवा पूर्ण समर्पण भाव के साथ कर रहे थे तो दायित्व मिलने पर और भी बेहतर तरीके से जनसेवा करेंगे।

हरीश मालवीया को शुभकामनाएं देने वालों में राकेश मीणा, दसरथ विश्वकर्मा, सतीश ठाकुर, अनूप अग्रवाल, तनिष्क चौकसे, विक्की मीणा, रंजीत इमने, मनोज अहिरवार,अमन चिड़ार, कोमल वंशकार, गब्बर वंशकार, नदीम खान, उवेद खान, नवेद, राहुल अहिरवार, विनोद अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, शुभम, अभिषेक, विजय, राधेश्याम, शेखर व कचनारिया गांव से ओमप्रकाश शाक्या, अवधनारायण शक्या, मुक्तापुर से विकास पाल, सुनील शाक्या, विनोद, अम्बाडी से हरिओम साहू, संदीप मीना, संजय विश्वकर्मा, आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी एवं फूल मालाओं से हरीश मालवीया का स्वागत किया।वहीं हरीश मालवीया ने इस नए दायित्व के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, अजा.प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार, अजा.जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे, साँची मण्डल अध्यक्ष संतोष शर्मा, मनोज अग्रवाल दीवानगंज एवं भाई दातार सिंह मीणा भाजपा शीर्ष नेतृत्व को इस दायित्व के सौंपने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के दायित्वों का निर्देशों का पालन वे पूर्ण लगन एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर भाजयूमो ने पौधारोपण किया     |     आदिवासी युवक ने जंगल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी     |     सेवा दिवस के रूप में मनाया केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का जन्म दिवस, रोपित किए विभिन्न प्रजाति के पौधे     |     छात्र हिमांशु धाकड़ ने बनाया एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल     |     डैम की नहरें 120 दिन बाद बंद, अब केवल पेयजल के लिए बचा पानी     |     खामेनेई की मौत पर भारत में खिंची सियासी रेडलाइन के मायने-अजय बोकिल     |     प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811