Let’s travel together.

कांग्रेस सेवादल ने किया परमाणु परीक्षण दिवस के अवसर पर इंद्राजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित

0 382

तारकेश्वर शर्मा

छिन्दवाड़ा- कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि भारत ने आज ही के दिन 1974 में “देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी” के प्रधानमन्त्री के कार्यकाल में राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था और इस परीक्षण से देश ने पूरी दुनिया को अपनी असली ताकत का एहसास कराया था। इस परमाणु परीक्षण को “स्माइलिंग बुद्धा” (Smiling Buddha) नाम दिया गया। इस परमाणु परीक्षण के साथ ही भारत सयुंक्त राष्ट्र संघ (UN) की सुरक्षा परिषद (UNSC) के पांच स्थायी देशों (रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस एवं चीन) के अतिरिक्त परमाणु परीक्षण करने वाला दुनिया का पहला व सम्पूर्ण विश्व का छठवां देश बना। और इस परमाणु परीक्षण से भारत परमाणु सम्पन्न देशों की कतार में शामिल हो गया था। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा इंदिरा तिराहा मे पहुंचकर इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर इंदिरा गांधी अमर रहे के जयघोष किए गए।
आज इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारी उपस्थित हुए जिसमे सुरेश कपाले, राकेश मरकाम, कमल राय, दिनेश डेहरिया, वजीर खान, प्रदीप जोशी, सतीश डेहरिया, बलराम सिंह चौहान, अखलेश पवार, रेशमा खान, शबाना यास्मीन खान, सीमा शुक्ला, क्रांति डेहरिया, दीपक घोरसे, शाहरूख खान, विनोद चौरे, हरि पटेल, देवचंद कुमरे, शुभम ओक्टे, अनिल परतेती, सुभाष वंशकार, सुरेश टेकाम, सारिक शाह, पप्पू मंडराह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811