Let’s travel together.

मप्र में मूंज-कांसा का स्टार्टअप भी हो सकता है शुरू

0 19

• सांची विश्वविद्यालय में मूंज प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
• उत्तर प्रदेश की मूंज कलाकार असमां बेग़म दे रही हैं प्रशिक्षण
• विश्वविद्यालय द्वारा रायसेन में महिलाओं को प्रशिक्षित करने का प्रयास
• भारतीय चित्रकला विभाग के छात्रों ने नए रंगों से बनाए उत्पाद
• ईको फ्रेंडली टी कोस्टर, वॉल हैंगिंग, स्टैंड, टोकरी तैयार की गईं


साँची/भोपाल। सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में मूंज कलाकृतियों को सिखाए जाने व संरक्षित करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित की गई इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के मेहवा ज़िले की श्रीमती असमां बेग़म ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को मूंज व कांसा कलाकृतियां बनाए जाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। ये कार्यशाला रविवार तक चलेगी।


सांची विश्वविद्यालय के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि रायसेन ज़िले में महिलाओं को मूंज व कांसा से तैयार होने वाली कलाकृतियों को बनाए जाने का प्रशिक्षण दिया जाए जिससे वे न सिर्फ स्किल्ड हो सकें बल्की इसके माध्यम से वो अपने लिए रोज़गार भी पैदा कर प्रदेश में अपना स्टार्टअप भी शुरू कर सकें।
दरअसल, मूंज को मध्य प्रदेश में सरकंडा की घास के तौर पर भी जाना जाता है। प्रशिक्षण प्रदान कर रहीं श्रीमती असमां बेग़म की तीन सदस्यीय टीम ने बताया कि शरद ऋतु में तालाब-पोखरों के किनारे लगने वाले मूंज और कांसा की हरी घास को तोड़ने के बाद दिन में धूप में तथा रात में ओस में रखा जाता है ताकि इसकी बुनाई कर कलाकृतियों को तैयार जा सके।
सांची विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा प्रशिक्षण देने आए इन मूंज कलाकारों को कुछ डिज़ाइन प्रदान किए गए ताकि परखा जा सके कि इन मूंज कलाकृतियों में कितनी प्रकार का नयापन लाया जा सकता है। विश्वविद्यालय के छात्रों ने अलग-अलग फूड ग्रेड कलर्स का उपयोग कर कलाकृतियों को नया रंग भी प्रदान किया।


श्रीमती असमां बेग़म के दल ने मूंज व कांसा की टोकरी, टी-कोस्टर, पेन स्टैंड, वॉल हैंगिग, रोटी रखने की टोकरी इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को प्रदान किया। खास बात ये है कि मूंज से तैयार किया जाने वाला उत्पाद न सिर्फ खूबसूरत होता है बल्की ये ईको फ्रेंडली होता है और इसे बरसों तक उपयोग किया जा सकता है।


भारतीय चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुष्मिता नंदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मूंज व कांसा की कलाकृतियों को मुख्य रूप से मेहवा व लखीमपुर खीरी में बनाया जाता है। इन जगहों पर तैयार होने वाले उत्पाद को अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों में भी भेजा जाता है। हालांकि, मूंज की इन कलाकृतियों को तैयार करने में काफी समय और मेहनत लगती है। इसकी बुनाई काफी बारीक होती है। पहले सुखाई गई घासों को पानी में भिगोकर रखा जाता है ताकि इनसे आसानी से मोड़-मोड़कर बुनाई कर अलग-अलग आकार दिए जा सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश पाटीदार के निधन पर शोक व्यक्त किया     |     50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811