Let’s travel together.

सयुंक्त किसान मोर्चा ने मनाया विश्वास घात दिवस

0 124

रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रायसेन के महामाया चौक गाँधी प्रतिमा के समक्ष किसान जागृति संगठन ने धरना देकर जमकर नारेबाजी कर विश्वास घात दिवस मनाया। संगठन प्रमुख इरफान जाफरी ने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार अहंकारी सरकार है जो सिर्फ तानाशाही करने पर उतारू है। केन्द्र सरकार ने किसानों को लिखित आश्वासन के बाद भी सरकार द्बारा कोई कार्रवाई ना करना किसानों के साथ धोखा और विश्वासघात है। किसान इस विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं करेगा। केन्द्र में बैठी सरकार किसान विरोधी सरकार है। इसी का जीता जागता उदाहरण है लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश में केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा किसानों का नरसंहार किया गया। इसके बाद भी केंद्रीय मंत्री के बेटे पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्र में बैठी हुई सरकार पूंजीवादी की सरकार है। किसानों ,गरीबों के साथ किस तरह तानाशाही करने पर उतारू है, इसका एक और उदाहरण लगातार चल रहा किसान आंदोलन है। किसान देश का अन्नदाता है सरकार को उनकी तकलीफ भी नहीं दिखाई दे रही है।

सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रज्जू भैया, जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि हम समर्थन मूल्य गारंटी कानून लेकर ही रहेंगे। और केन्द्र के गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करो।इस अवसर पर संगठन प्रमुख इरफान जाफरी, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार (रज्जू भैया), तुलसीराम जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह राजपूत, तहसील अध्यक्ष ब्रजेश बघेल, महासचिव रामवरुप राठौर, बब्लू पठान, रईस खान, जाहिद खान, जरीफ खान, , सुरेश मीना, जाहिद खान शाहपुर, बशीरुद्दीन खान, ओमकार यादव, नारायण सिंह मीणा, नवल सिंह मीणा, छतर सिंह मीणा, , मुकेश मीणा, (निरपत सिंह), मुकेश मीणा, निहाल सिंह, अमर सिंह, गोलू राजपूत, राकेश राजपूत, मुन्नू खाँ, बारेलाल लोधी मेहबूब खान, युनूस खान सहित अन्य किसान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811