Let’s travel together.

अग्निपीड़ितों को विधायक देवेंद्र पटेल ने दी आर्थिक सहायता

0 267

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

गत दिनों बेरखेड़ी जोरावर में अज्ञात कारणों के चलते 5 घरों में आग लगने से घर , गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था एवं दुधारू भैंस व पड़िया भी जलकर मर गए थे।
गृहस्थी की सामग्री जलकर नष्ट होने से 5 पीड़ित परिवारों के सामने खाने तक के लाले पड़ गए थे , तब उनकी सहायता रिश्तेदारों द्वारा की गई थी।

आज विधायक देवेंद्र पटेल पीड़ित परिवारों से दुख बांटने पहुंचे और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की सांत्वना दी देते हुए अधिक नुकसान वाले तीन परिवारों को 40 – 40 हजार एवं आंशिक नुकसान वाले दो परिवारों को 20 -20 हजार रुपए की नगद सहायता राशि प्रदान करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि आगे भी जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता करेंगे और शासन स्तर पर और भी सहायता दिलवाने का प्रयास करेंगे ।

गांव में तब वातावरण बोझिल हो गया जब विधायक पटेल को अपनी बर्बादी की पीड़ा व्यक्त करते हुए कुछ पीड़ित लोग एवं महिलाएं भावुक हो गई थी।

तहसीलदार एसआर देशमुख ने बताया कि सर्वे कराया गया था। पटवारी ने रिपोर्ट दे दी है।शासन के नियमानुसार उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811