सागर। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में किस कदर बदइंतजामी का आलम है, इसका एक नमूना बुधवार को देखने को मिला। यहां रखे एक शव की आंख ही चूहे कुतरकर खा गए। सुबह जब पोस्ट मार्टम के लिए शव को देखा गया तो उसकी एक आंख गायब थी। यह देख मृतक के स्वजनों ने आपत्ति जताई और हंगामा करना शुरू कर दिया। आखिरकार पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव को अपने साथ गांव ले गए।जानकारी के मुताबिक आमेट गांव निवासी 32 वर्षीय मोती पिता बारेलाल गौंड को मंगलवार देर शाम अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में लाया गया था। मोती मंगलवार को धवा गांव में खेती-किसानी का काम कर रहा था, तभी वह अचेत हो गया। स्वजनों को पता चलने पर वे उस जिला अस्पताल ले कर आए। यहां डाक्टर ने परीक्षण उपरांत मोती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम कक्ष भेजा गया। पीएम कक्ष में शव रखने के लिए दो फ्रीजर हैं, लेकिन दोनों के खराब होने की वजह से शव को टेबल पर रख दिया। शव रात भर पीएम कक्ष के टेबल पर रखा रहा। सुबह जब पीएम के लिए डा. देवेश पटैरिया कक्ष में पहुंचे तो मृतक मोती गौंड के शव की एक आंख नहीं थी। वहीं मोती के स्वजनों ने भी देखा तो एक आंख गायब थी, उससे खून निकल रहा था। डा. पटेरिया का कहना है कि संभवत: पीएम कक्ष में चूहा अंदर घुसा है, जिसने शव की आंख को नोंच लिया। वहीं आरएमओ डा. अभिषेक ठाकुर का कहना है कि पीएम कक्ष से शव की आंख नोंचे जाने का मामला सामने आया है। पीएम कक्ष शाम के बाद बंद कर दिया जाता है। वहां कोई आता-जाता नहीं है। इस मामले की जांच कर रहे हैं। डा. ठाकुर का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत जिला अस्पताल का नया व आधुनिक पोस्टमार्टम कक्ष बनना है। यह काम शीघ्र ही शुरू होगा
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.