Let’s travel together.

भारत जोड़ो यात्रा को अखिलेश और माया ने दी शुभकामनाएं

70

लखनऊ| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने शुभकामनाएं दी हैं।

कांग्रेस नेता व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेज ही दिया। इस पर अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर जवाब दिया और उसे अपने ट्विटर अकाउंट से साझा भी कर दिया।

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को भेजे गए पत्र में कहा है कि प्रिय राहुल जी, भारत जोड़ो यात्रा में निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं भारत जोड़ो की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

अखिलेश ने आगे लिखा है कि भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करूणा, सहयोग और सौहाद्र्र ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

गौरतलब है कि 29 दिसंबर को अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें राहुल गांधी की ओर से कोई निमंत्रण नहीं मिला है। अखिलेश के बयान के बाद अब राहुल गांधी ने उन्हें निमंत्रण भेजा तो अखिलेश ने भी राहुल को शुक्रिया कहा है। हालंकि वो इस यात्रा में शामिल होंगे या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा है।

उधर, बसपा मुखिया मायावती ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं देकर भाजपा खेमे में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा है कि इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद। हालांकि मायावती ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह इस यात्रा में शामिल होंगी या नहीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने किसी प्रतिनिधि या बसपा पदाधिकारियों को इस में भेजेंगी या नहीं।

मायावती ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनायें तथा श्री राहुल गांधी द्वारा इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद।

गौरतलब हो कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, ओमप्रकाश राजभर और जयंत चौधरी आदि तमाम नेताओं को आमंत्रित किया है। इस यात्रा में शामिल होने से तमाम विपक्षी दल अभी दूरी बना रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। यह यात्रा लोनी, बागपत और शामली होते हुए सोनीपत की तरफ रवाना हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

हाइ टेंशन में हाइटेंशन पर चढ़ा किसान भारतीय न्याय व्यवस्था पर उठा सवाल     |     पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811