सुनील सोह्निया अमलनेर
अमलनेर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 112 वे स्थापना दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों हेतु निशुल्क हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन किया जिसमें लगभग 125 ग्राहकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया ,शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर पुरषोत्तम सूर्यवंशी एवम डॉक्टर पंकज चौधरी ने बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखाना वाला के चित्र पर माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्वलित कर कैम्प का शुभारंभ किया।

बैंक के शाखा प्रबंधक रमन कावड़े ने दोनों डॉक्टर का पुष्प गुच्छ एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया अवसर पर डॉ सूर्यवंशी ने कहा कि मै भी इस बैंक का ग्राहक हूं बैंक द्वारा उत्कृष्ट सेवाएं दी जा रही है इस तरह के कैम्प आयोजित करना बैंक की अनूठी पहल है कार्यक्रम का संचालन अधिकारी सुनील सोन्हिया ने किया कैम्प को

आयोजित करने में बैंक के समस्त स्टाफ दत्ता चव्हाण, दिलीप सोनवाने, दयाकृष्ण सनवाल, अशोक शर्मा , किशोर धनगर, सुनील पाटिल ,ज्ञानेश्वर निकम्, आदि का सराहनीय योगदान रहा