Let’s travel together.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री का 17 दिसंबर को पुतला दहन प्रधानमंत्री मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के विरोध में होगा प्रदर्शन

0 91

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो द्वारा न्यूयार्क में प्रेस कांफ्रेस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर की गयी अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों सहित उज्जैन में 17 दिसंबर को प्रातः11.30 बजे शहीद पार्क फ्रीगंज पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगी।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत में घेरने में असफल रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निदंनीय टिप्पणी की गयी, जो कि भारत का अपमान है। भारत के 135 करोड़ देशवासियों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व है जो निरंतर भारत को समृद्धि, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर रखने का काम कर रहे है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भुट्टो द्वारा की गयी टिप्प्णी बेहद निदंनीय है। जिसके कारण देशवासियों में रोष व्याप्त है। 17 दिसंबर को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों सहित उज्जैन में बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जायेगा। प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व नागरिक सम्मिलित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811