नगर के पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से आज शनिवार को निकलेगी शिव बारात, शामिल होने की अपील
सी एल गौर रायसेन
श्री रामलीला महोत्सव के चलते आज शनिवार को शहर के पाटन देव स्थित श्री हनुमान मंदिर से शिव बारात 2:00 बजे के बाद से निकाली जाएगी जिसमें बाराती के रूप में सभी धर्म प्रेमी शामिल होंगे वही भगवान भोलेनाथ की बारात में उनके सभी गाना भूत प्रेत, वानर, भालू, सभी उनकी बारात में शामिल होंगे श्री रामलीला मेला समिति के समस्त पदाधिकारियों ने नगर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिव बारात में शामिल होकर बारात की शोभा बढ़ाने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील की है। इधर रामलीला मैदान में मंच सहित रामलीला ग्राउंड साज सज्जा और ध्वज से सज कर तैयार हो गया है वहीं दूसरी तरफ मैदान में बड़ी संख्या में आकर्षक दुकानें भी तेजी के साथ लग रही है आकर्षक झूले, ट्रेन, हेलीकॉप्टर, मौत का कुआं आदि सज कर तैयार हैं । प्रतिदिन लोग आनंद ले रहे हैं। सर्वाधिक रूप से मेला स्थल पर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है समूचे रामलीला मैदान में भगवान श्री राम की कृपा से आनंद बरस रहा है अब शनिवार से प्रतिदिन रामलीला की शुरुआत निर्धारित समय दोपहर 2:00 से रोजाना की जाएगी रामलीला मैदान में आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है।