सम्मेद शिखर तीर्थ को पर्यटन स्थल नहीं बनाएं जाने को लेकर सिलवानी जैन दिगंबर जैन समाज ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर झारखंड सरकार से की मांग
देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
जैन समाज के महातीर्थ श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में नगर सिलवानी में जैन समाज द्वारा ज्ञापन एक महा रैली निकाली गई जिसमें नगर सिलवानी के समस्त सकल दिगम्बर जैन समाज के महिलाएं एवं पुरूष सम्मिलित हुए रैली जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य चौराहा से होते हुए तहसील प्रांगण पहुंची जहां उन्होंने एस डी एम रवीश श्रीवास्तव को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया!

ज्ञापन में उल्लेख किया कि जैनों के महातीर्थ श्री सम्मेद शिखर को सरकार द्वारा पर्यटन स्थल न घोषित किया जाए बल्कि महातीर्थ श्री सम्मेद शिखर को पवित्र स्थल बनाये जाए जिससे जैन समाज क आस्था बनी रहे!
जैन समाज के 20 तीर्थंकर एवं अनंत मुनि जिस पवित्र पर्वत से मोक्ष हो गए हैं ऐसे महान पूजनीय वंदनीय क्षेत्र को तत्कालीन सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किया गया है!

जैन समाज के लोग का कहना है कि तीर्थ स्थल पर बड़ी-बड़ी होटल रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे वेज नॉनवेज मदिरा आदि परोसा जाएगा ऐसा महान पर्वत जहां जैन समाज का बच्चा बुजुर्ग सब नंगे पैर और पैदल 27 मील की वंदना करते हैं पर्वत को अपवित्र बनाया जा रहा जिसके विरोध में नगर सिलवानी ही नहीं अपितु पूरे देश एवं विदेश के जैन समाज द्वारा ज्ञापन दिया जा रहा है!
ज्ञापन नगर सिलवानी के सकल दिगम्बर जैन समाज के समस्त महिला पुरूष एवं बच्चे शामिल हुए।