Let’s travel together.

टमाटर के दाम गिरे औंधे मुंह, कम दाम मिलने से टमाटर उत्पादक किसान मुश्किल में आए

0 181

– दिल्ली, लखनऊ, कानपुर आदि शहरों में डिमांड नहीं निकलने से शिवपुरी के टमाटर के भाव गिरे

– शिवपुरी के किसानों के लिए इस बार घाटे का सौदा रहा टमाटर उत्पादन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के टमाटर उत्पादक किसानों के लिए इस साल घाटा हो रहा है। कारण यह है कि टमाटर की डिमांड बाहरी राज्य जैसे लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, आगरा आदि शहरों में नहीं है। जिसके कारण किसानों को टमाटर के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इस समय हालत यह है कि शिवपुरी में टमाटर का बंपर उत्पादन है लेकिन बाहरी राज्यों में डिमांड ना होने से टमाटर शिवपुरी से बाहर नहीं जा रहा है। टमाटर की हालत यह है कि 30 किलो की एक क्रेट के दाम 60 से 70 रुपए चल रहे हैं यानी कि टमाटर के दाम 2 से 3 रुपए किलो जा रहे हैं। टमाटर का उत्पादन करने वाले किसानों ने बताया है बाहरी राज्यों में टमाटर की मांग ना होने से इस साल उनकी उत्पादन लागत भी नहीं निकल पा रही है। किसानों का कहना है कि मात्र 2 से 3 रुपए किलो का भाव उन्हें मिल रहा है।

किसानों के लिए घाटे का सौदा बना टमाटर-

बीलारा गांव के रहने वाले किसान कप्तान सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी 10 बीघा जमीन में टमाटर का उत्पादन किया लेकिन आज हालत यह है कि इसकी लागत नहीं निकल पा रही है। बाहरी राज्यों से जो व्यापारी टमाटर खरीदने के लिए शिवपुरी आते थे वह इस बार आए नहीं है क्योंकि डिमांड नहीं है डिमांड न होने से दाम गिर गए हैं। किसान कप्तान सिंह ने बताया कि इस बार टमाटर का उत्पादन घाटे का सौदा रहा है। वही एक किसान चतुर सिंह ने बताया कि एक टमाटर की क्रेट जो 30 किलो की होती है उसके दाम 60 से 70 रुपए किलो मिल रहे हैं और तुड़ाई के रूप में मजदूर को 30 रुपए देने पड़ रहे हैं।

शिवपुरी में टमाटर का बंपर उत्पादन लेकिन दाम नहीं मिलने से घाटे में किसान-

शिवपुरी जिले में बीते कुछ सालों से टमाटर का लगातार उत्पादन बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ वर्षों पहले टमाटर में किसानों को अच्छा लाभ होने से टमाटर के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा। यही कारण है कि शिवपुरी जिले में किसानों ने टमाटर का 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में उत्पादन किया गया है लेकिन इस साल टमाटर के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं जिसके कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि अगर बाहरी राज्यों से डिमांड निकल आती है तो कुछ राहत मिल सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811