Let’s travel together.

रामलीला मेले में दौड़ेगी ट्रेन, मौत के कुए में देखने मिलेगा कमाल, बच्चे वेठेगे हेलीकॉप्टर में, झूलों में बैठकर लोग ले सकेंगे भरपूर आनंद

0 275

 

अनूठे आकर्षण का केंद्र रहेगा रामलीला मेला, होगी भगवान श्री गणेशजी की विधिवत स्थापना

सी एल गौर

रायसेन। नगर के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव के आयोजन को लेकर धनारस शुरू होने से पहले बुधवार को मेला स्थल पर भगवान श्री गणेश की स्थापना और ज्ञान की देवी मां सरस्वती के विशेष आह्वान के साथ स्थापना की जाएगी और उनसे प्रार्थना की जाएगी की यह वर्षों से चली आ रही श्री रामलीला महोत्सव की परंपरा के आयोजन को सफल बनाने आशीर्वाद प्रदान करें । इसके पश्चात 15 दिसंबर गुरुवार से पुराने शहर के बड़ा मंदिर से विघ्नविनाशक भगवान श्री गणेश की शोभा यात्रा प्रारंभ की जाएगी जो कि तीपट्टा बाजार होते हुए राम जानकी मंदिर, पुराना कोतवाली के सामने से होते हुए भोपाल मार्ग से गंज बाजार होकर श्री रामलीला गेट से अंदर होते हुए श्री रामलीला मेला स्थल पर पहुंचेगी जहां भगवान श्री गणेश की विशेष महाआरती की जाएगी।इस संबंध में रामलीला मेला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी एवं समिति के मीडिया प्रभारी सीएल गौर ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस बार भी ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव की शुरूआत भगवान श्री गणेश की परिक्रमा के साथ शुरू होगी नगर परिक्रमा में सभी धर्म प्रेमी उत्साह के साथ शामिल होंगे । उन्होंने बताया कि रामलीला मेले में आकर्षक झूलों के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए ट्रेन आ गई है जिसमें बच्चे आनंद ले सकेंगे इसके अलावा मौत का कुआं भी रामलीला मेला स्थल पर आ चुका है जिसे स्थापित करने की तैयारी जोर शोर के साथ मेला ग्राउंड पर शुरू हो गई है। इसके अलावा रामलीला मेला स्थल पर मिष्ठान भंडार की दुकान अन्य जनरल सामग्री से लेकर अन्य कई प्रकार की दुकान भी लगाई जा रही हैं, बॉम्बे का मीना बाजार से लेकर सुहाने मौसम में सॉफ्टी का आनंद लेने के लिए भी दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाना शुरू कर दिया है। रामलीला मंचन के लिए अपनी कला का अभिनय करने वाले रामलीला के सभी पात्रों द्वारा अंतिम चरण में तैयारी की जा रही है, सभी धर्म प्रेमियों से इस पुनीत आयोजन में अपना अभूतपूर्व सहयोग देकर इस रामलीला मेले के भव्य आयोजन को सफल बनाएं एवं धर्म का लाभ उठाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811