Let’s travel together.

प्रथम सीडीएस विपिन रावत को प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई

0 344

जेडी गोलानी नासागिर सोहागपुर नर्मदापुरम

ब्लॉक ऑफिस परिसर स्थित शहीद स्मारक पर देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत की प्रथम पुण्यतिथी पर उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई ।
श्रद्धांजलि सभा को आमंत्रित वीर हिन्द सेना के विशाल गोलानी ने संबोधित करते महाभारत का दृष्टांत का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रीन इंडियन आर्मी के प्रियांशु धारसे द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को विशाल गोलानी द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि महाभारत के नेपथ्य में जब भीष्म पितामह अपने पिता से प्राप्त इच्छा मृत्यु वरदान से मोक्ष प्राप्ति हेतु सूर्य उत्तरायण होने पर प्राण त्यागने का शरशय्या पर लेटे इंतजार कर रहे थे तब सभी बंधु बांधव समान गांधारी जब उनसे मिलने आ रही थी तब, सैनिक शवों को ले जाते गांधारी ने
ले जाते सैनिक के शव को यह कहते प्रणाम किया कि मैं नहीं जानती कि आपने किस पक्ष की तरफ से युद्ध किया था, फिर भी मैं आपको प्रणाम करती हूँ क्योंकि आप इस महान राष्ट्र के सैनिक थे। यही राष्ट्रवाद की भावना है जो भारत में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के प्रत्येक भारतीय सैनिकों में पाई जाती हैं, और किसी भी स्थिति या मोर्चे पर पीछे नहीं हटते बल्कि हस्ते हस्ते देश के लिए शहादत देने में बेखौफ रहते हैं।

और वीर अभिमन्यु, रानी लक्ष्मीबाई,चंद्रगुप्त,
वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप, से प्रेरणा लिए जैसे वक्त आने पर देश के लिए प्राण न्योछावर कर देते हैं। ईश्वरीय शक्ति से उन्हें प्राप्त धैर्य साहस ही हमेशा शहादत जज्बा उनके शौर्य के पुरस्कार रूप में देता है।
यह संदर्भ देते उन्होंने जनरल विपिन रावत की गत वर्ष अकस्मात शहादत की जानकारी देते बताया कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर के अचानक दुर्घटना ग्रस्त होने के हादसे में देश के प्रथम CDS जनरल विपिन रावत जी शहीद हो गए थे।
उत्तराखंड के जन्मस्थान पौड़ी गढ़वाल से होने पर विपिन रावत जी को पर्वतपुत्र भी कहा जाता था। वे साहस और प्रबल एवम् त्वरित निर्णय के लिए जाने जाते रहे।
उनके असमय यू चले जाना देश और सैन्य विभाग में अपूरणीय बड़ी छती रही।
लेकिन एक योद्धा सैनिक जब प्रयाण करता है तो वह जाते जाते राष्ट्र को एक साथ खड़ा कर जाता है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और पूर्व थलसेनाध्यक्ष रावत जी सहित अन्य वीरों की शहादत के बाद उन्हें भावनापूर्ण याद करते राष्ट्र को देख कर समझ आता है कि संसार में सबसे अधिक आक्रमण झेलने के बाद भी भारत पूरी प्रतिष्ठा के साथ पुष्पित, पल्लवित हो रहा है तो इसी जज्बे में हो रहा है। और जो राष्ट्र अपने सैनिकों को इस तरह पूजता हो, वह कभी पराजित नहीं हो सकता।देश ऐसे वीरों को सदैव याद रखेगा। राष्ट्र गर्व से नतमस्तक प्रणाम करता है ।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विशेष रूप में उपस्थित नीलमकुमार गुर्जर, पुरुषोत्तम प्रजापति फौजियों की ओर से श्री अजय सोनी ने भावपूर्ण विचार व्यक्त करते श्रद्दांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्लॉक ऑफिस के श्री जाटव जी , वरिष्ठ खिलाड़ी बलवीरसिंह पवार एवं समाजसेवी श्री गणेश अहिरवार ने जनरल विपिन रावत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया ।इस अवसर पर उपस्थित सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनके लिए प्रार्थना की एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम ग्रीन इंडियन आर्मी के तत्वाधान में आयोजित किया गया।पुण्यतिथि अवसर पर उनकी स्मृति में शहीद स्मारक के समीप वृक्ष भी रोपित किया गया।
संयोजक प्रियांशु धारसे , सेवानिवृत फौजी नीलमकुमार गुर्जर, अजय सोनी, पुरुषोत्तम प्रजापति, के अलावा बलवीरसिंह पवार, गणेश अहिरवार , सुजान्त यादव , आर.एस. राजपूत, विमल शर्मा आदि अनेको लोग कार्यक्रम में भागीदारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |     चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी, प्रदेश के दो लाख शिक्षकों में हर्ष की लहर     |     पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध भूसा परिवहन करते ट्रक पकड़ा, न्यायालय के आदेश से गढ़ी गौशाला में कराया ख़ाली     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  चौहान 04 अप्रैल को रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का करेंगे निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811