Let’s travel together.

दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत जीआरपी पुलिस पहुंची मौके पर

0 179

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले के दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही भोपाल जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल हमीदिया अस्पताल भेजा गया। वहीं जीआरपी पुलिस ने बताया कि युवक की फ़ोटो शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र में लोगों को बताई गई है। लेकिन शुक्रवार शाम तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। भोपाल जीआरपी पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। गौरतलब है कि सलामतपुर दीवानगंज क्षेत्र में आए दिन ट्रेन हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही रात्रि के समय बीना से भोपाल आ रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह युवक का शव काफी खोजबीन के बाद घोड़ापछाड़ नदी के पास मिला था। बाद में पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को संतोष सिंह ठाकुर पिता माधव सिंह ठाकुर निवासी ओल्ड डेयरी फार्म बैरागढ़ भोपाल केरला एक्सप्रेस ट्रेन से बीना से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। जो केरला एक्सप्रेस के बी6 कोच में बैठे थे। जब ट्रेन भोपाल से भी निकल गई और संतोष सिंह ठाकुर घर नहीं पहुंचने तो परिजनों ने उनकी तलाश रात में ही शुरू कर दी। उनके मोबाइल की आखरी लोकेशन सलामतपुर के पास रूपनगर गांव के पास मिली। मंगलवार सुबह जब सलामतपुर पुलिस ने खोजबीन की तो रूपनगर के नज़दीक घोड़ापछाड़ नदी के रेलवे पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त संतोष सिंह ठाकुर निवासी ओल्ड डेयरी फार्म बैरागढ़ के रूप में हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811