Let’s travel together.

सचिन साहू बने साहू समाज सांची विधानसभा अध्यक्ष

0 165

नगर में हुआ स्वागत कार्यक्रम आयोजित

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

गुरुवार को साहू समाज का सांची विधानसभा अध्यक्ष बनने पर सचिन साहू का सलामतपुर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू बाड़ी सामाजिक संगठन मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा का विस्तार करते हुए सामाजिक राजनीतिक शैक्षणिक आर्थिक विषयों को लेकर संगठन का विस्तारीकरण किया है। जिसके फल स्वरूप मध्यप्रदेश में साहू समाज की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए पावरफुल विधानसभा अध्यक्ष का चयन किया गया है। इन के माध्यम से साहू समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा संरक्षक बटन लाल साहू, हेमराज साहू, राम नारायण साहू, ओमप्रकाश साहू महामंत्री, रमेश साहू अतिरिक्त महासचिव, हितेश साहू प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवदयाल साहू रायसेन जिला अध्यक्ष महेश साहू पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा सांची विधानसभा का अध्यक्ष सलामतपुर के सचिन साहू को बनाया गया है।सचिन साहू के अध्यक्ष बनने पर साहू समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इनकी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नगर के लोगों ने जिनमें गोलू साहू, रूपेश साहू, अकाश साहू, कपिल साहू, अंशुल साहू, देवेन्द्र साहू, राकेश साहू, अरविंद साहू, अभय, जितेंद्र साहू, धर्मेन्द्र साहू,हरिओम साहू रितेश साहू, अरुण साहू, पंकज साहू बेरखेड़ी, हरिओम साहू, छत्रपाल साहू, दीवानगंज,योगेश साहू, शुभम साहू, रूपेश साहू, टींकू साहू ग़ैरतगंज, प्रशांत साहू देवनगर, जितेंद्र साहू, अशोक साहू नकतरा व साहू समाज के आदि लोगो ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811