Let’s travel together.

प्रदेश में 226 नई स्वास्थ्य संस्थाएँ शुरू करने की मंत्रि-परिषद ने दी मंजूरी,रायसेन जिले को मिले नये 4 उप स्वास्थ्य केन्द्र

0 360

स्वास्थ्य के क्षेत्र में सौगात देने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार : मंत्री डॉ. चौधरी

भोपाल ।लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि मंगलवार को मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में 226 नई स्वास्थ्य संस्थाएँ शुरू करने को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश की जनता के लिये बहुत बड़ी सौगात है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का नई स्वास्थ्य संस्थाओं को स्वीकृति देने पर आभार व्यक्त किया है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में शुरू की जाने वाली नई 226 स्वास्थ्य संस्थाओं में 191 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 21 सिविल अस्पताल, 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और 2 उप स्वास्थ्य केन्द्र शामिल हैं। इन संस्थाओं को शुरू करने के लिये 1093 करोड़ 67 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है।
रायसेन जिले को मिले 4 पीएचसी
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि रायसेन जिले के लिये 4 नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुरू करने की मंत्रि-परिषद द्वारा मंजूरी दी गई है। रायसेन जिले के लिये स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बरेली विकासखण्ड में अमरावद, औबेदुल्लागंज विकासखण्ड में उमरावगंज और विनेका, गैरतगंज विकासखण्ड में हरदोट और रजपुरा, बेगमगंज विकासखण्ड में सुनवाहा और मरखेड़ा टप्पा शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये और विशेषकर ऐसे ग्रामीण क्षेत्र में, जहाँ अभी स्वास्थ्य सेवाओं का पर्याप्त विकास नहीं हुआ है, वहाँ इन संस्थाओं को शुरू किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811