Let’s travel together.

परंपरागत खेती से हटकर शिवपुरी के किसान ने अपने खेत में उगाई स्ट्रॉबेरी

0 108

– स्ट्रॉबेरी की खेती से अब पैसा कमाने का लक्ष्य

– शिवपुरी के एक किसान के जुनून की कहानी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के किसानों परंपरागत खेती से हटकर नई खेती पर ध्यान दे रहे हैं। इसी क्रम में शिवपुरी के तानपुर गांव के रहने वाले एक किसान राजेश रावत ने अपने खेत में स्ट्रॉबेरी की खेती की है। इसके लिए किसान राजेश रावत ने अपने खेत में लगभग 7 लाख रुपए की लागत से नेट हाउस शेड का निर्माण किया है। किसान राजेश रावत ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों उन्होंने कुछ किसानों के साथ झांसी उप्र का भ्रमण किया वहां पर कुछ किसानों को स्ट्रॉबेरी उत्पादन का उत्पादन करते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने भी अपने मन में इस बात को ठाना कि वह भी शिवपुरी जैसे छोटे जिले में स्ट्रॉबेरी की खेती करेंगे। इसके बाद स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए किसान राजेश रावत ने प्लानिंग शुरू की और अब राजेश रावत ने अपने तानपुर गांव में स्थित खेत पर नेट हाउस शेड का निर्माण करके यहां पर स्ट्रॉबेरी के 300 पौधे लगाए हैं जिनमें फल आना शुरू हो गए हैं। इसके बाद अब आने वाले एक महीने के बाद यहां पर स्ट्रॉबेरी का उत्पादन होने लगेगा। किसान राजेश रावत ने बताया कि अभी उन्होंने प्रायोगिक तौर पर स्ट्रॉबेरी की खेती की है यदि यह खेती सफल रहती है तो वह आने वाले समय में और बड़े स्तर पर इसके उत्पादन पर ध्यान देंगे।

खेत पर बनाया नेट हाउस सेट-

तानपुर गांव के रहने वाले किसान राजेश रावत ने अपने खेत पर नेट हाउस चैट का निर्माण किया है। इस शेड के निर्माण में उन्हें 7 लाख रुपए की लागत आई है। उद्याानिकी विभाग ने इसके लिए किसान राजेश रावत को राज्य योजना के तहत मदद की है और सब्सिडी उपलब्ध कराई है। स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए जलवायु और भूमि का विशेष महत्व होता है यहां पर टेंपरेचर मेंटेन करना सबसे बड़ा मुख्य उद्देश्य होता है इसके लिए तानपुर गांव में सेट निर्माण किया गया है। स्ट्रॉबेरी की खेती आमतौर पर ठंडे इलाकों में की जाती है। भारत में कई राज्य जैसे-नैनीताल, देहरादून, हिमाचल प्रदेश, महाबलेश्वर, महाराष्ट्र, नीलगिरी, दार्जिलिंग आदि जहां स्ट्रॉबेरी की खेती व्यावसायिक तौर पर की जाती है।

कुछ अलग हटकर खेती करने वालों की मदद के लिए आगे आया उद्यानिकी विभाग-

शिवपुरी के उद्यानिकी विभाग के ग्रामीण विस्तार अधिकारी जितेंद्र कुमार जाटव ने बताया कि तानपुर के किसान राजेश रावत ने परंपरागत खेती से हटकर के नया प्रयोग करने की हिम्मत जुटाई। वह इसके लिए आगे आए तो उद्यानिकी विभाग भी उनकी पूरी मदद कर रहा है। किसान राजेश रावत को उनके विभाग से राज्य योजना अंतर्गत शेड निर्माण के लिए सात लाख रुपए के बजट में लगभग साढ़े तीन लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है। इस शेड में वह दूसरी हाईटेक खेती पर भी जोर दे रहे हैं। उन्होंने शेड में शिमला मिर्च भी की है।

शिवपुरी के ज्यादातर किसान करते हुए गेहूं व सरसों और चना-

शिवपुरी जिले में वैसे देखा जाए तो यहां के किसान परंपरागत खेती के तौर पर गेहूं, सरसो और चना ज्यादा करते हैं। इसके अलावा अब किसान टमाटर के उत्पादन भी जोर दे रहे हैं। लेकिन तानपुर के किसान राजेश रावत ने एक नया प्रयोग करते हुए स्ट्रॉबेरी उगाने पर जोर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811