Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय की टीम ने सेंट बेनेडिक्ट को फाइनल में सीधे सेटों में पराजित कर ट्रॉफी पर किया कब्जा

0 125

– सेंट बेनेडिक्ट विद्यालय में आयोजित अंतर विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सेंट बेनेडिक्ट स्कूल शिवपुरी द्वारा अंतर विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी की टीम ने आयोजक विद्यालय सेंट बेनेडिक्ट की टीम को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैन आफ द मैच का खिताब भी केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के खिलाड़ी युवराज सिंह गुर्जर को दिया गया। आयोजन में शिवपुरी के 13 विद्यालयों की टीमो ने भाग लिया । सेमीफाइनल में केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी की टीम ने हैप्पी डेज की टीम को सीधे सेट में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था । केंद्रीय विद्यालय की टीम का निर्देशन खेल शिक्षक अर्पित सचान ने किया।विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एम एम मिश्र सहित वरिष्ठ शिक्षक राजीव कुमार सिंह, इरफान अहमद अंसारी, राजीव कुमार पांडेय, मनोहर सिंह कुशवाह तथा विवेक त्रिपाठी ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए इस विजय अभियान आगे भी जारी रखने की आशा व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811