Let’s travel together.

सांची जनपद के मुश्काबाद गांव में नल-जल योजना ठप, टंकी बनी शोपीस ट्यूबवेल के सहारे पूरा गांव

0 126

पानी की टंकी तो बना दी नही बिछाई पाइप लाइन
-पीने के पानी के लिए जद्दोजहद कर रही हैं महिलाएं
-ज़िम्मेदार पीएचई विभाग नही दे रहा ध्यान

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सरकार ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पानी पहुंचाने का दावा कर रही है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आज भी अनेकों गांव पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। हालात यह है कि दूर-दूर से पीने का पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। सर्दी के मौसम के दौरान भी क्षेत्र में जल संकट की स्थिति बनने लगी है।ऐसा ही कुछ हाल है सांची विकासखंड के गांव मुश्काबाद में पिछले कई सालों से पीने के पानी की एक एक बूंद के लिए ग्रामीणों को संघर्ष करना पड़ता है। गांव पहाड़ी किनारे ऊंचाई पर बसा हुआ है। गांव की महिलाओं को काफी नीचे से पानी को हैंडपंप या ट्यूबवेल से भरकर ऊंचाई पर लाना पड़ता है। पानी की एक-एक बूंद के लिए महिलाओं को प्रतिदिन जद्दोजहद करना पड़ती है। गांव में पीने के पानी के लिए पीएचई विभाग द्वारा नल जल योजना की स्वीकृति मिली। जैसे तैसे गांव में पानी की टंकी बनी तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि अब समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन पानी की समस्या वहीं की वहीं है। जानकारी होने के बाद भी ज़िम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नही दे रहे हैं।

टंकी 10 महीने बीत जाने के बाद भी बनी हुई है शो पीस:- मुश्काबाद गांव में नल जल योजना के लिए पानी की टंकी तो बना दी। लेकिन वो भी 10 महीने से शो पीस बनी हुई है। क्योंकि पाइप लाइन ही नही बिछाई गई। पीएचई विभाग के ठेकेदार का कोई अता पता नहीं है। जिससे ग्रामीणों के अरमानों पर पानी फिर गया है। और नल जल योजना ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों को पानी के लिए हैंडपंप या ट्यूबवेल से पानी लाने को मजबूरी बनी हुई है। इतना ही नहीं पानी के नंबर को लेकर महिलाएं आपस में उलझते हुए देखी जा रही है। नल जल योजना के तहत बनाई गई पानी टंकी शो-फीस बन गई हैं। ग्रामीण पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। सरकार ने गांव में पानी की समस्या से निपटने के लिए कुछ ही माह पूर्व लाखों रुपया खर्च कर पानी टंकी का निर्माण कार्य किया था। लेकिन घरों तक पानी भेजने के लिए पाइप लाइन अब तक नही बिछाई गई है। पीएचई विभाग के ठेकेदार का अधूरा काम करने के बाद अब तक कोई पता नहीं है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी पीएचई अफसर व कर्मचारी घर घर तक पानी नही पंहुचा पा रहे हैं। महिलाओं को परेशानी से मुक्ति नहीं दिला पा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार नल जल योजना पूरी होने का दावा तो किया जाता है पर जमीनी हकीकत कुछ और ही समाने नजर आ रही है। पेयजल को लेकर ग्रामीण मांग कर चुके हैं। लेकिन ग्रामीणों की मांग को तवज्जो नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीण पेयजल के लिए हैंडपंप या ट्यूवबेल पर निर्भर बने हुए हैं।

सीएम के संकल्प पर अफसर फैर रहे पानी-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2023 तक सभी गांवों में नल से जल पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांवों के विकास के साथ-साथ लोगों के कल्याण के लिए, उनके विकास के लिए भी प्रमुखता से काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम बड़े जोर शोर से किया जा रहा है कि महिलाओं को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्हें घर पर ही नल से पानी उपलब्ध होगा, कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन मुश्काबाद में ऐसा नहीं हो रहा है । पीएचई विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारी सरकार की जल जीवन मिशन योजना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। और लाखों रुपए बर्बाद करके निर्माण कार्यों को शो पीस बनाया जा रहा है। जिसकी वजह से गांव की महिलाओं को पहाड़ से नीचे आकर पानी भरना पड़ रहा है।

इनका कहना है
गांव की जनता पानी के लिए परेशान रहती है। गांव में हैंडपंप और ट्यूबबेल तो हैं। लेकिन पानी हमारे घर तक नही पहुंच पा रहा है। महिलाएं व बच्चों को पहाड़ से नीचे आकर सुबह से ही पानी के लिए परेशान होना पड़ता हैं। नलजल योजना में पानी की टंकी तो बन गई। लेकिन आज तक शुरू नही हो पाई। पाइप लाइन बिछने को आई थी। बाद में वो भी उठाकर ले गए। अगर शीघ्र ही हमारी समस्या का समाधान नही हुआ तो हम आंदोलन करेंगे।
जाहिदा बी, स्थानीय महिला मुश्काबाद।

पानी भरने के चक्कर में हम लोग मजदूरी करने नही जा पा रहे हैं। गांव में हैंडपंप ट्यूबबेल हैं जो लगभग पचास घरों के पीने के पानी का सहारा है। गांव में टँकी बनी तो हम लोग खुश हुए की अब पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। लेकिन समस्या वहीं की वहीं है।
सुमेर बाई, स्थानीय महिला मुश्काबाद।

मुश्काबाद गांव में 1 हैंडपंप वा 1 ट्यूबवेल है। लेकिन हैंडपंप का पानी पीने योग्य नही है उसमें से कभी कभी लाल पानी आने लगता है। पूरा गांव हैंडपंप के सहारे अपनी प्यास बुझा रहा है। नलजल योजना से पानी की टंकी तो बना दी गई वो भी 10 महीने से शो पीस बनी हुई है। क्योंकि पानी की पाइप लाइन नही बिछाई गई। ज़िम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नही दे रहे हैं। जिसकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राजेंद्र विश्वकर्मा, स्थानीय ग्रामीण

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     तुझसे नाराज़ नही ज़िंदगी से हैरान हूं मैं गीत का अंतिम स्टेस्ट लगाकर लगाया मौत को गले     |     बिजली बिलो की सख्ती से बसूली; सेमरा में बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने  उपभोक्ताओं के  55 कनेक्शन काटे     |     महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर व्रत रखकर की पूजा अर्चना     |     मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार, अपराधियों को पनाह दे रही सरकार: विभा पटेल     |     पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र प्रधान को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्रद्धांजलि अर्पित की     |     अब भारत सीमा पार जाकर भी आतंकवाद का सफाया करता है- राजेंद्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री     |     राजा भोज महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का  आयोजन     |     शहडोल पुलिस पर हमला – अराजक लोगों को आखिर कौन बढावा दे रहा है ?     |     90% हार्ट ब्लॉक वाले मरीज की सफल हार्निया सर्जरी     |     ब्रह्माकुमारी सेंटर पर अलौकिक होली एवं स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811