Let’s travel together.

पानी भरने को लेकर मारपीट, जमकर चले डंडे कुल्हाड़ी, 1 घायल

0 156

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना अंतर्गत सरचम्पा गांव में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया जिसमें जमकर डंडे और कुल्हाड़ी मारकर मारपीट की गई। फरियादी निहाल सिंह पुत्र गणेशराम लोधी निवासी सरचम्पा ने बताया कि में मेहनत मजदूरी करता हूँ मेरी पत्नी नीतू बाई गाँव में नल पर पानी भरने गई थी। उसी समय पन्नालाल प्रजापति की पत्नी क्रान्ति बाई नल पर पानी भरने आ गई। पन्नालाल भी वहाँ पीछे पीछे आ गया और मेरी पत्नी को बोलने लगा कि मेरी पत्नी को पहले पानी भरने दो तो मेरी पत्नी ने बोला की पहले मे आई हूँ मैं ही पानी भरूँगी। इस बात को लेकर पन्नालाल प्रजापति माँ बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा। आवाज सुनकर में वहाँ गया तो

पन्नालाल मुझे देखकर बोलने गाली देने लगा और बोला की तू क्या करेगा मैंने समझाने का प्रयास किया तो पन्नालाल ने डंडे से मुझे सिर पर मार दिया। उसी समय उसका भाई प्रथ्वीराज प्रजापति आ गया उसने मुझे मुक्का देकर थप्पड़ से मारपीट करते हुए पन्नालाल ने कुल्हाड़ी से मुझे बाए पैर में मारा। जिससे चोट आकर खून निकलने लगा। गाँव के गोलु आदिवासी व मम्मी बिन्ना बाई पत्नी नीतू बाई ने घटना देखी व बीच बचाव किया था। पन्नालाल और प्रथ्वीराज जाते जाते धमकी दे रहे थे की यदि तूने थाने पर रिपोर्ट किया तो तुझे जान से खत्म कर देंगे । थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि फरियादी निहाल सिंह की रिपोर्ट पर पन्नालाल व पृथ्वीराज पर धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी का मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |     अंबाडी में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर     |     पत्नी से करता था फोन पर बात,पति ने फरसे से काटी गर्दन पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811