–भारत जोड़ो यात्रा में उज्जैन के स्थानीय नेता और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेता भी सम्मिलित हुए
हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उज्जैन आते ही उसमें
उज्जैन के स्थानीय नेता और कुछ प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेता भी सम्मिलित हुए। राहुल गांधी ने आज बाबा महाकाल के दर्शन किए तपोभूमि पर कीर्ति स्तंभ का अनावरण किया। राहुल गांधी ने मंच से अपने उद्बोधन में सर्वहारा वर्ग के लिए स्थान दिया और वर्तमान में उन्हें उत्पन्न हो रही कठिनाइयों को उजागर किया। देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी बात बेबाकी से रखी।