Let’s travel together.

राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में सक्रियता के लिए सम्मान-राजेश बादल

0 112

वैसे तो भारतीय समाज में किसी के ऊपर चले जाने के बाद ही सम्मान की परंपरा है ।लेकिन इसके अपवाद भी हैं । कुछ संस्थाएं अपने स्तर पर जीते जी सम्मानित करने का काम करती हैं । जानी मानी संस्था तारा भी कुछ ऐसा ही काम कर रही है । हाल ही में दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में एक भव्य समारोह में मुझे सम्मानित होने का अवसर मिला ।


मारवाह स्टूडियो के मालिक और छत्तीसगढ़ में देश की पहली फिल्म यूनिवर्सिटी शुरू करने वाले,करीब सौ कंपनियों के शिखर पुरुष संदीप मारवाह भी इस मौक़े पर उपस्थित थे । तारा संस्था की सी ईओ सुश्री वंदना शर्मा ने संस्था के सफ़रनामे पर प्रकाश डाला।


इस कार्यक्रम में जिन अन्य शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया ,उनमें भूटान के राजदूत वी नंग्याल, डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी सावेन, नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा , माल्टा के राजदूत रूबेन गोसी, ,उज़्बेकिस्तान के राजदूत दिलशोद अखातोव ,

डोमिनियन रिपब्लिक के राजदूत डेविड पुइग, अपने ज़माने के लोकप्रिय न्यूज़ एंकर शम्मी नारंग, पद्म श्री चंद्रकांत पांडव ,पद्मश्री ब्रह्मा सिंह, पदम भूषण राजीव सेठी, वरिष्ठ नृत्यांगना सोवना नारायण, नलिनी कमलिनी और जाने माने शहनाई तथा बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना जैसे कलाकारों के साथ मैं राजेश बादल भी रहा । समारोह का सफल संचालन प्रखर मीडिया शिक्षाविद सुशील भारती ने किया था ।

-लेखक देश के ख्यात पत्रकार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811