Let’s travel together.

विधायक पटवा ने किया मंडीदीप मेले का शुभारम्भ,मोबाईल की लत छुड़ाने के सबसे अच्छा मध्यम है यह उत्सव मेला-पटवा

0 339

राजीव जैन औबेदुल्लागंज रायसेन

मेले का नाम सुनते ही मन प्रसन्न हो जाता है। सारी परेशानी थकान मेले में आकर दूर हो जाती है। याद रखें जो बच्चे है फिर कभी छोटे बच्चे नहीं होंगें। इस लिए आज ही अपने परिवार के साथ आकर बच्चों को आनंद लेने दें।उक्त विचार विधायक सुरेंद्र पटवा ने मण्डीदीप में आयोजित मंडीदीप उत्सव मेले का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये ।


यह उत्सव मेला मण्डीदीप नगर के वार्ड 23 स्थित शीतल टाउन के सामने बालाजीपुरम कोलार रोड में आयोजित किया गया है।
विधायक पटवा ने आगे कहा कि यदि बच्चे घर मे रहेंगें तो मोबाईल दिखेंगें। यह मेला बच्चों को मोबाईल की लत से छुड़ाने में बहुत मदद करेगा। उन्होंने कहा कि 1 माह तक चलने वाले इस मेले में रोज अपने परिवार के साथ आईये और भरपूर मनोरंजन कीजिए।


इस दौरान उन्होंने मेले को देखकर अपने बचपन की यादें सांझा करते हुए कहा कि मुझे भी मेले में घूमना बहुत पसंद था । और मैं अक्सर अपने दोस्तों के साथ क्षेत्र में लगने वाले मेलों में घूमने फिरने जाया करता था । उन्होंने कहा कि इस मेले से बच्चों के साथ उनके परिजनों का भी मनोरंजन हो सकेगा ।


नपा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने कहा अपनी व्यस्ततम जिंदगी में से कुछ पल अपने लिए सुकून के निकालें। इससे जीवन मे उत्साह उमंग और उल्लास बना रहता है।
भाजपा नेता राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि आदणीय बड़े पटवा जी की सोंच थीं कि भोपाल में जिस तरह के उत्सव आयोजित किये जाते है वैसी ही मनोरंजन की सुख सुविधाएं भोजपुर क्षेत्र में मंडीदीप वासियों को मिलें।
मेले में आपसी विचार का संस्क्रति का मिलन होता था ऐसा हमारी संस्कृति हमें सिखाती है। यह मेला उनके इस विचार की परिणीति है। इस मेले को भोपाल की तर्ज पर विकसित हो रहा है।


इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष पुष्पा साहू,पार्षद अजित मीणा भाजपा नेता के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
आयोजन समिति के राजीव जैन ने बताया कि इस मेले में मनोजरंजन के साधनों के साथ ही खाने-पीने के स्टाल और झूले लगाए गए हैं। मेला संयोजक संतोष बैरागी ने बताया कि मनोरंजन के लिए 26 अलग अलग तरह के झूले लगाए गए हैं। जहां प्रतिदिन लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी जरूरत का सामान खरीदने के साथ ही झूले में घूम कर लुफ्त उठा रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेन्द्र पटवा ने फीता काटकर दीप प्रज्वल्लन करके किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811