Let’s travel together.

छग राज्यपाल अनुसुइया उईके के मुख्य आतिथ्य में सप्तदिवसीय अ.भा.कालिदास समारोह का समापन

0 83

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

कालिदास संस्कृत अकादमी के पं.सूर्यनारायण व्यास संकुल सभागृह में छत्तीसगढ़ राज्य की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके के मुख्य आतिथ्य में सप्तदिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह-2022 का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि रामानुजकोट के पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथाचार्यजी महाराज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री मध्य प्रदेश शासन सुश्री उषा ठाकुर और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने की।

इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक पारस जैन, महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
समापन समारोह में शामिल होने के पूर्व छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री उईके के द्वारा महाकवि कालिदास की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही कालिदास की कृति विक्रमोर्वशीयम से अनुप्राणित चित्र एवं मूर्ति कलाकृतियों की राष्ट्रीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

समापन समारोह में अतिथियों द्वारा महाकवि कालिदास और पं.सूर्यनारायण व्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके पश्चात शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी और स्टाफ द्वारा मंगलाचरण और मध्य प्रदेश गान का गायन किया गया। कालिदास संस्कृत अकादमी के प्रभारी निदेशक डॉ.संतोष पण्ड्या ने कालिदास समारोह-2022 के अन्तर्गत आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि स्वामी रंगनाथाचार्यजी महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय कालिदास समारोह में महाकवि कालिदास की रचनाओं पर आधारित जो सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, वे वास्तव में प्रशंसनीय है। महाकवि कालिदास ने भारतीय संस्कृति की रक्षा काव्य के माध्यम से प्रस्तुत की है। भारतीय संस्कृति की सुन्दर सनातन व्यवस्था का पालन वर्तमान समय में बहुत आवश्यक है। महाकवि कालिदास की रचनाओं को पढ़कर हम सभी भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानें और इसका संरक्षण करें।
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने कहा कि श्री महाकाल महालोक के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उनका आगमन हुआ था। तब संस्कृति मंत्री द्वारा उन्हें अखिल भारतीय कालिदास समारोह में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया था। भगवान महाकाल की इस पावन नगरी में अखिल भारतीय कालिदास समारोह का उद्घाटन और समापन राज्यपाल के द्वारा हुआ।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री के अन्दर आध्यात्म और राष्ट्रीयता की भावना है। अखिल भारतीय कालिदास समारोह के सफल आयोजन के लिये उन्होंने मध्य प्रदेश शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महाकवि कालिदास की रचनाओं में सामाजिक सन्देश, प्रकृति का संरक्षण और संस्कृति के संरक्षण के बारे में बताया गया है। इसी वजह से उन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली।


मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि निश्चित रूप से अखिल भारतीय कालिदास समारोह अन्तरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है। यह समारोह उज्जैन की पहचान बन चुका है। समारोह में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के लिये आयोजन समिति बनाई जाये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति के लिये हम सभी छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। महाकवि कालिदास ने जिस श्रेष्ठतम साहित्य की रचना की थी, उसमें हमारी भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता और समृद्धि का एहसास होता है। नई पीढ़ी को भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के बारे में हमें समय-समय पर बताना चाहिये।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने सभी लोगों से अपील की कि वे कोई भी एक श्लोक जो उन्हें अच्छे-से आता हो, उसे जनगणना के कालम में अवश्य लिखें। हर व्यक्ति कहे कि वह संस्कृत जानता है।
इसके पश्चात अतिथियों द्वारा समारोह में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण मंच से किये गये। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811