IND vs ENG: फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेगी भारत और इंग्लैंड की टीम,
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का आज दूसरा सेमीफाइन खेला जाना है। यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेला जाएगा।
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का आज दूसरा सेमीफाइन खेला जाना है। यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने मजबूत न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की की है, जबकि आज भारत-इंग्लैंड में से एक टीम फाइनल में जाएगी। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 1:30 बजे शुरू होगा।
भारत की बात करें तो टीम ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया हैं। टीम ने ग्रूप स्टेज में 5 में से 4 मैच जीते थे और उसे सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम की ओपनिंग जोड़ी हालांकि अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं और भारत को उम्मीद होगी की आज रोहित शर्मा और केएल राहुल अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे। वहीं विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भी खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे हैं। गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने अपनी यॉर्कर से सभी को चौंकाया हैं।
इंग्लैंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रूप स्टेज में दूसरी पोजिशन पर रही थी। टीम ने अब तक दमदार क्रिकेट खेला हैं। टीम की सबसे बड़ी मजबूती उनकी ओपनिंग जोड़ी है जो कि धमाकेदार फॉर्म में हैं। जॉस बटलर का बल्ला खूब बोल रहा है और भारतीय टीम चाहेगी की जल्द ही विकेट लेकर इसे तोड़ दिया जाए। वहीं मार्क वूड और डेविन मलान के खेलने पर संशय के चलते टीम को थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।