Let’s travel together.

इस बार 8 नवंबर को चन्द्र ग्रहण,देवदीपावली और गुरु नानक जयंती

0 109

स्नान दान सहित कार्तिक पूर्णिमा तिथि का प्रसिद्ध एवं देव दीपावली का पवित्र पर्व 8 नवम्बर 2022 दिन मंगलवार को बड़े ही धूम-धाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। 8 नवंबर दिन मंगलवार को देव दीपावली का विश्व प्रसिद्ध पर्व काशी के गंगा घाटों पर टिमटिमाते असंख्य दीपू की झांकी एवं मनोहर दृश्य के साथ संपन्न होगा । यद्यपि की व्रत की पूर्णिमा 1 दिन पहले 7 नवंबर 2022 दिन सोमवार को किया जाएगा पूर्णिमा तिथि का मान इस वर्ष 7 नवंबर 2022 दिन सोमवार को दिन में 3:57 से आरंभ होगा जो अगले दिन 3 बचकर 53 मिनट दिन तक व्याप्त होगा। उदय कालिक स्थिति के आधार पर पूर्णिमा तिथि 8 नवंबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा ।गुरु नानक जयंती भी आज ही के दिन श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाएगा ।


इसी दिन ग्रस्तोदित खग्रास चन्द्र ग्रहण भी लगेगा। चन्द्र ग्रहण सामान्यतः पूर्णिमा के दिन लगता है । इस बार भी यह चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लग रहा है।
इस चंद्रग्रहण का स्पर्श सायं में 5 बजकर 09 मिनट पर होगा। मध्य दिन में 5 बजकर 12 मिनट पर होगा तथा मोक्ष रात्रि 6 बजकर 19 मिनट पर होगा।
यह चंद्रग्रहण भरणी नक्षत्र तथा मेष राशि पर लग रहा है ।अतः जिनका जन्म भरनी नक्षत्र और मेष राशि में हो वे लोग अति आवश्यक रूप में इस ग्रहण को ना देखें।
भारत मे स्पष्ट रूप से दृश्य होने के कारण धर्मिक दृष्टि से भी महत्व पूर्ण है। भारत के सहित एशिया एवं विश्व के कई राष्ट्रों जैसे ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका,  उत्तर पूर्व यूरोप के कुछ भाग तथा दक्षिण अमेरिका के अधिकाँश भागों से दिखाई देगा। यूनिवर्सल टाइम के अनुसार इस ग्रहण का आरंभ 1:32 दोपहर से होगा तथा मोक्ष अर्थात समाप्ति 7:27 रात में होगा।
भारत भूमि पर दृश्य होने के कारण धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है अपितु ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्त्व पूर्ण है। क्योंकि मन का कारक ग्रह चद्रमा मेष राशि मे राहु के साथ होंगे तथा केतु के साथ सूर्य रहेंगे अतः चंद्रमा से प्रभावित होने वाले जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। चंद्रमा से प्रभावित लग्न मेष, वृष, मिथुन, कर्क , तुला, वृश्चिक, मकर और मीन । अतः इस लग्न के लोगों को विशेष तौर पर वाहन चलाते समय या कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक ही करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित,126 आवेदनों में से 110 का हुआ त्वरित समाधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811