किसान नेता शिवकुमार कक्का भी हुए आयोजित कार्यक्रम में शामिल
देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
विश्वकर्मा गार्डन में सम्यक अभियान कॉफ्रेंस का आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ जहा सुप्रशिद विचारक वा लेखक भास्कर राव रोकड़े ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की।बेरोजगारी देश की पुरानी समस्या है। जिस भी दल की सरकार सत्ता में होती है, वो ये दावे करती है कि उसने रोजगार का सृजन किया। चुनाव के दौरान राजनीतिक दल जनता से लाखों नौकरियां देने का वायदा भी करते हैं। और किसके कितने वायदे पूरे होते हैं, ये सबको मालूम ही है।आज युवा मेंटली डीफ्रेश्न में जा रहा,और मायूस होकर खुद खुशी कर रहे है।युवा दर दर भटक रहा है रोजगार को लेकर वे रोजगार युवा रोजगार न मिलने पर गलत रहा पर जा रहे है। देश सहित प्रदेश में युवाओं की आवाज दबाने का काम सत्ता धारी पार्टियां कर रही है।सरकारों को सोचना चाइए युवाओं के विषय में उद्योग लगाए और जो रिक्त पद है उन पर भर्ती करें एव अन्य पदों की वेकेंशी निकाले जिस से युवाओं को रोजगार प्राप्त हो।

किसान नेता शिवकुमार कक्का ने कहा की सबसे ज्यादा बेरोजगार तो किसान का बेटा है। किसान धीरे धीरे सीमांत होते जा रहे है।जब किसान सीमांत हो रहे है। तो अनाज के दाम भी नही मिल रहे है।किसान की आय दुगनी नही हुई किसान का बेटा किसानी ही करे पर किसान के पास अब जमीन ही कम बची है तो किसान क्या करें।किसानी की लागत इतनी है की किसान मजदूर का बेटा पढ़ाई करने में भी अक्षम सावित हो रहे हैं।सरकारों को सोचना चाइए युवाओं के बारे में कोई नियम निकालना चाइए किसानों के बेटो एव अन्य युवाओं के बारे में।
जहा,ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा ,ठाकुर योगेंद्र सिंह,कवींद्र सिंह रघुवंशी, राजेंद्र सिंह तोमर,बाबा नीलमणि शाह,महेश सिंह,रघुवर पटेल, महेंद्र पटेल वर्धा, सहित युवा उपस्थित रहे।
आयोजक पटेल महेश सिंह रघुवंशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।