सुनील सोन्हिया की विशेष रिपोर्ट
पुणे। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा गत दिवस सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एक पदयात्रा एम. जी. रोड स्थित बैंक के आंचलिक कार्यालय से निकाली गई। आंचलिक प्रमुख श्री बी. बी. मुटरेजा ने इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस पदयात्रा मे सहायक महाप्रबंधक श्री नरेंद्र कुमार पंजाबी तथा श्री नयन सिन्हा , सतर्कता अधिकारी श्री आलोक कुमार एवं आंचलिक कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय , पुणे कैंप शाखा , एम सी बी शाखा तथा एस एस बी शाखा के कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगो को भ्रष्टाचार, डिजिटल धोखाधड़ी आदि से आगाह करना था। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह दिनांक 31.10.2022 से 06.11.2022 तक मनाया जा रहा है। श्री मुटरेजा ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर केंद्रीय सतर्कता आयोग के तत्वाधान मे इसका आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय सतर्कता आयोग ने इस वर्ष का थीम “भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत” रखा है। बैंक द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यकलापों जैसे ग्राम सभा का आयोजन, ग्राहकों के शिकायतों का निवारण हेतु कैंप का आयोजन, स्कूल मे बच्चों के बीच वाद विवाद, निबंध लेखन तथा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन इत्यादि किया जा रहा है। इस अवसर पर बैंक के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री सुनील अरोड़ा, स्टाफ कर्मचारियों तथा ग्राहकों के उपस्थिती मे अंचल कार्यालय के समक्ष एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।