Let’s travel together.

मानेगांव में अवैध ब्लास्टिंग से बिजली का पोल गिरा, अंधेरे में ग्रामीण

0 75

जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में अवैध माइनिंग से सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गत दिवस जोरदार ब्लास्ट होने से बिजली का पोल धराशायी हो गया। इस वजह से बिजली की आपूर्ति गांव में बाधित हो गई। लोगों को रात अंधेरे में गुजारना पड़ी। इधर बिजली विभाग ने थाने में लिखित आवेदन दिया है लेकिन पुलिस मामले की जांच करने का दावा कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस पहले राजस्व और माइनिंग विभाग से इस संबंध में जांच प्रतिवेदन मिलने का इंतजार कर रहा है।

जिस तरह से ब्लास्ट हुआ उससे जहां गांव के लोग भयभीत

 

बीते सोमवार की शाम को यहाँ जिस तरह से ब्लास्ट हुआ उससे जहां गांव के लोग भयभीत हो गए तो वहीं यहां लगे विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। काफी देर तक यहाँ की विद्युत व्यवस्था ठप्प रही। कहा जा रहा है कि यहां मायनिंग के दौरान ब्लास्ट होना आम बात हो गई है। लेकिन सोमवार को हुए धमाके से पूरा क्षेत्र कांप गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों के द्वारा अवैध माइनिंग की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि यहाँ लीज पर खदाने दी जाती हैं। इसलिए मायनिंग का काम होना यहां आम बात है। लेकिन अब पुलिस इस बात की जांच करेगी कि मायनिंग का कार्य किसे दिया गया है।

मानेगांव में खनन माफिया द्वारा किए गए ब्लास्ट से मानेगांव में लगे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे देर रात तक ग्रामीणों की रात अंधेरे में कटी। इस ब्लास्ट से ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी गई। वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो जाने की शिकायत भी बरगी पुलिस को दी है। इस मामले में बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौहिया ने कहा कि उनके पास बिजली विभाग से शिकायत आई है एक बिजली का पोल धमाके की वजह से गिर गया था। जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811