Let’s travel together.

चित्रगुप्त पूजा:: 27 अक्टूबर को करना श्रेष्ठ रहेगा

0 89

 दिवाली के दूसरे दिन यानि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त पूजा का आयोजन होता है. इस साल धनतेरस और भाई दूज की तरह ही चित्रगुप्त पूजा की तारीख पर भी लोगों में असमंजस की स्थिति दिख रही है. चित्रगुप्त पूजा भी दो दिन आज 26 अक्टूबर और कल 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा है.  चित्रगुप्त पूजा हमेशा द्वितीया तिथि को मनाते हैं, जो यम द्वितीया के नाम से भी प्रचलित है. यम द्वितीया या भाई दूज के दिन ही चित्रगुप्त पूजा करने का विधान है. ऐसे में पंचांग के आधार पर उदयातिथि को देखते हुए चित्रगुप्त पूजा 27 अक्टूबर को करना श्रेष्ठ रहेगा. आइए जानते हैं चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त और तिथि.

चित्रगुप्त पूजा 2022 सही तारीख
काशी विश्वनाथ ऋषिकेश पंचांग के आधार पर कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 03:35 बजे से शुरू हो रही है. यह तिथि 27 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 02:12 बजे समाप्त होगी. उदयाति​​थि की मान्यता के अनुसार, चित्रगुप्त पूजा 27 अक्टूबर को मनाया जाना शास्त्र सम्मत है.

चित्रगुप्त पूजा मुहूर्त 2022
आयुष्मान योग: प्रात:काल से सुबह 07:27 बजे तकसौभाग्य योग: सुबह 07:27 बजे से 28 अक्टूबर को प्रात: 04:33 बजे तकसर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 12:11 बजे से लेकर 28 अक्टूबर को सुबह 06:30 बजे तकअभिजित मुहूर्त: सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तकराहुकाल: दोहपर 01:29 बजे से दोपहर 02:52 बजे तक

चित्रगुप्त पूजा के दिन भद्रा का साया नहीं है, इसलिए आप राहुकाल को छोड़कर इन सभी शुभ योग और मुहूर्त में चित्रगुप्त पूजा कर सकते हैं.

चित्रगुप्त पूजा 2022 दिन-रात के शुभ समय
लाभ-उन्नति: सुबह 06:29 बजे से सुबह 07:53 बजे तकअमृत-सर्वोत्तम: सुबह 07:53 बजे से सुबह 09:17 बजे तकशुभ-उत्तम: सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:05 बजे तकलाभ-उन्नति: शाम 04:17 बजे से शाम 05:41 बजे तकशुभ-उत्तम: शाम 07:17 बजे से रात 08:53 बजे तकअमृत-सर्वोत्तम: रात 08:53 बजे से रात 10:29 बजे तक

चित्रगुप्त पूजा का महत्व
सभी मनुष्यों के कर्म फल का लेखा-जोखा रखने का कार्य चित्रगुप्त करते हैं. लेखा-जोखा कार्य कलम के माध्यम से होता है, इसलिए चित्रगुप्त पूजा के दिन कलम और दवात की पूजा की जाती है. कायस्थ समाज इस दिन चित्रगुप्त, लेखनी, बहीखाता आदि की पूजा करता है. चित्रगुप्त के आशीर्वाद से बुद्धि, वाणी के साथ बिजनेस में तरक्की होती है. चित्रगुप्त पूजा के दिन लेखन कार्य नहीं करते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811