Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरुवार 27 अक्टूबर 2022

0 99

मेष राशि– मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव के भाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। खर्च अधिक रहेंगे। सन्तान को भी स्वास्थ्‍य विकार हो सकते है। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

वृष राशि- आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मित्रों का सहयोग रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि– क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचकर रहें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। मानसिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों से संपर्क बढ़ेंगे।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। भाग-दौड़ बढ़ेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अति उत्साही होने से बचें। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में सुधार आएगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को ध्यान रखें।

तुला राशि– वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। कारोबार में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

धनु राशि-  आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मित्रों के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी सम्भव है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि हो सकती है। मित्रों के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

मीन राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धार्मिक कार्यों से व्यस्तता बढ़ सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811