Let’s travel together.

सांची विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर युवक कांग्रेस की जन अधिकार पदयात्रा

0 172

– छौले वाली मैया खंडेरा से लेकर रायसेन होते हुए सीएम हाउस भोपाल पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

,जन अधिकार पदयात्रा में शामिल हुए युवा कांग्रेसजनों, कांग्रेसियों का जगह-जगह फूल बरसाकर और फूलमालाएं पहनाकर जोरदार किया स्वागत

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन के समीप खंडेरा गांव स्थित छोले वाले मैया का दरबार में आरती पूजा अर्चना दर्शन कर युवा कांग्रेसियों और कांग्रेसजनों ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा और प्रदेश सचिव रूपेश तंतवार के नेतृत्व में जन अधिकार पदयात्रा की शुरुआत की। पद यात्री कांग्रेस नेता भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात कर समस्याओ से अबगत कराएंगे। यह जन अधिकार पदयात्रा शहर की ज्वलंत जन समस्याओं को लेकर चोरी की तेजी से बढ़ती वारदातों और अधूरे पड़े हाईवे फोरलेन सड़क चौड़ीकरण, दरगाह शरीफ मजार से लेकर सागर भोपाल चौराहे तक अधूरे सड़क निर्माण नालियों के अधूरे निर्माण को लेकर निकाली गई है जन अधिकार पदयात्रा निकाली गई। जन अधिकार पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर जीसी गौतम महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति ठाकुर भी शामिल हुए।

यह जन अधिकार पदयात्रा खंडेरा से होते हुए नकतरा पठारी रायसेन सागर भोपाल राय पूछी यहां पर नगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल राजू माहेश्वरी प्रमोद साहू हर्षवर्धन सोलंकी कमलेश कम्मू सेन, हसीब हिंदुस्तानी जावेद कदीर पार्षद किरन राजकिशोर सोनी प्रभात राज चावला ,हबीब कुरैशी डग्गा पहलवान मोहम्मद यासीन खान बाबू भाई पार्षद अजीजा बी आसरीन खान दीपक थौरात,पार्षद रवि यादव गोवर्धन सिंह सेहरिया रेहान खान एडवोकेट सहित टाइगर कुरेशी अफसर खान खालिद मोहम्मद आदि ने फूल बरसा का जोरदार स्वागत किया साथ ही उन्हें बधाई भी दी कांग्रेसी भोले की जनहित के मुद्दे पर वैज्ञानिक कांग्रेसी मैदान में हैं बाकी दल गायब है कांग्रेस हमेशा समय-समय पर जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।


क्या बोले कांग्रेसी…..
युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि खंडेरा के माता मंदिर सहित शहर में चोरियों की वारदात लगातार बढ़ रही हैं रायसेन आए मुख्यमंत्री की फटकार के बाद भी पुलिस महकमे के अधिकारी छोरियों को पकड़ने में रुचि नहीं ले रहे हैं। बल्कि रात में पुलिस गश्त में ढिलाई और चोरियों की वारदातों को बढ़ावा दे रहे हैं। शहर में फोरलेन हाईवे सड़क चौड़ीकरण सहित दरगाह शरीफ मजार से लेकर सागर भोपाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के मामले अधूरे पड़े हुए।सड़क पर बिखरती गिट्टियां और उड़ते धूल के गुबार रायसेन शहर की पहचान बन चुकी है ।किसानों को खरीफ फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। अति वर्षा बाढ़ के नुस्खे से जिन गरीबों के कच्चे मकान गिर चुके हैं दीवाने गिरी पड़ी है ।उनको भी मुआवजा नहीं मिला है बल्कि मुआवजा वितरण में मुंह देखकर सहायता राशि अधिकारी कर्मचारी बांट रहे हैं ।जिनका नुकसान हुआ है वह वास्तव में काफी परेशान है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम बोले कि जिला मुख्यालय से वीआइपीओ से लेकर मंत्री सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों के वाहन वाहनों के काफिले गुजरते हैं। शायद उन्हें उड़ती धूल और घटिया सड़क निर्माण नजर नहीं आती। घटिया सड़क धसी सड़कों की वजह से कई सड़क हादसों में लोग अपनी जान गवा चुके हैं। लेकिन जिम्मेदारों को माननीय मंत्री सांसदों विधायकों इसकी कोई फिक्र नहीं है ।


महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति ठाकुर ने कहा कि महिला और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ दुराचार और मानसिक प्रताड़ना घिनौने अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं शिवराज मामा अपराधों के ग्राफ को नहीं रोक सके हैं ।अगर इसी तरह से अपराध नहीं थमे तो महिला कांग्रेस शिवराज सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। युवा कांग्रेस नेता रूपेश तन्तवार ने कहा कि जन् कल्याण कारी योजनाओं का वे सही तरीके से क्रियान्वयन कराएंगे ।घटिया घटिया सड़क पुल पुलिया निर्माण की जांच की जाए ।साथ ही ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया जाए ।ताकि आगे से यह ठेकेदार घटिया सड़क और पुलों और पुलियाओं का निर्माण नहीं कर सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811