Let’s travel together.

चार महीने से प्रति व्यक्ति दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल का वितरण

0 133

सतीश मेथिल सांचेत रायसेन

सांचेत में उपभोक्ता को परेशान राशन दुकानों से चावल अधिक तो कम मात्रा में हो रहा गेहूं का वितरण अधिकारी का कहना-गेहूं की जगह आ रहा चावल बाजार में गेहूं के दाम में तेजी आने के बाद अब सरकार ने फ्री में बांटने वाले गेहूं पर लगाम लगा दी है। ऐसे में गरीब की थाली से गेहूं की रोटी गायब हो गई है और उसे मजबूरी में चावल खाकर अपना जीवन यापन करना पड़ रहा है।
गेहूं का आवंटन कब होगा यह अभी स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में अब गरीबों के सामने बाजार से मंहगे दाम पर गेहूं खरीदकर खाना परेशानी बना हुआ है। ऐसे में सरकार की निशुल्क खाद्यान वितरण (अन्नपूर्णा योजना) गरीब परिवारों को सहारा नहीं दे पा रही है।
इस मामले में जिम्मेदार भी जानकारी देने से बच रहे हैं। पिछले चार माह से ऐसी स्थिति क्षेत्र के उपभोक्ता भंडारों पर देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से गेहूं के स्थान पर गरीब परिवारों को चावल का वितरण किया जा रहा हैं, जो परिवारों के लिए आर्थिक समस्या पैदा कर रहा हैं।
20 से 22 रुपए किलो में खरीद रहे गेहूं
गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों से जब बात की तो पता चला कि उपभोक्ता भंडार का चावल उपभोक्ताओं के द्वारा खुले बाजार में 13 से 14 रुपए प्रति किलो बेच रहे हैं। इसके बदले में वह 20 से 22 रुपए प्रति किलो के दाम पर गेहूं बाजार से खरीदकर अपना गुजारा कर रहे हैं। एक उपभोक्ता पर लगभग 8 रुपए प्रतिकिलो का भार आ रहा है।

इस संबंध में जब गरीब परिवारों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले चार माह से उन्हें गेहूं के स्थान पर चावल का वितरण किया जा रहा है। कई बार इस संबंध में उपभोक्ता भंडार के सेल्समेन से गेहूं देने को कहा भी, लेकिन उन्होंने कहा कि गेहूं का आवंटन नहीं होने से चावल दिया जा रहा है। ऐसे में हमारे सामने दिक्कत खड़ी होने लगी है।

लोगों का कहना है कि प्रति सदस्य को 5 किलो गेहूं मिलने से हमें पूरे महीने भर का राशन उपलब्ध हो जाता था और हमें बाजार में खरीदने नहीं जाना पड़ता था। लेकिन अब गेहूं खरीदने के लिए अलग से पैसे का इंतजाम करना पड़ रहा है, जो हमारे लिए गंभीर आर्थिक समस्या बनी हुई है

दुकान संचालक सुनील साहू का कहना है कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत 2 किलो गेहूं 3 किलो चावल एक रुपए किलो की दर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत प्रति सदस्य 5 किलोग्राम चावल निशुल्क वितरण किया जा रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देर रात बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में घुसी स्कूटी आरक्षक की मौत,एसपी के स्टेनो गंभीर घायल, भोपाल रेफर     |     भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811