Let’s travel together.

रातातलाई बाजार पथ निर्माण का सरपंच ने किया शुभारंभ, ग्रामीणों की राह होगी आसान

0 155

-2लाख 31 हज़ार रुपये लागत के 47 मीटर लंबे सीसी रोड का कार्य हुआ शुरू

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सांची जनपद क्षेत्र की रातातलाई पंचायत के बाजार पथ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सरपंच रघुवीर मीणा ने फावड़ा चलाकर सीसी रोड का शुभारंभ किया। ये सीसी रोड दो लाख इकत्तीस हज़ार रुपए की लागत से वार्ड नम्बर 13 व 14 में बनाया जा रहा है। जिसकी लंबाई लगभग 47 मीटर और चौड़ाई चार मीटर रहेगी। शुभारंभ के मौके पर ठेकेदार विजय चौकसे, रितेश अग्रवाल, श्यामलाल विश्वकर्मा, यशवंत राजपूत व कपिल साहू मौजूद थे। सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू हो जाने से ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि यहां पर 12 महीने कीचड़ और पानी भरा रहता था। जिसकी वजह से शुक्रवार हाट बाजार के दिन व स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जब इस परेशानी की जानकारी सरपंच रघुवीर मीणा को मिली तो उन्होंने ततकाल सीसी रोड की मंजूरी कराते हुए इसका कार्य शुरू कर दिया। जिसकी ग्रामीण काफी सराहना कर रहे हैं। गौरतलब है कि सांची जनपद के ग्राम पंचायत रातातलाई क्षेत्र में लगने वाला हाट बाजार पूरे क्षेत्र का सबसे बड़ा हाट बाजार माना जाता है। यहां पर हर सप्ताह शुक्रवार के दिन बड़े क्षेत्र में बाजार भरता है। बाजार में खरीददारी करने के लिए आसपास क्षेत्र के लगभग 45 गांवों के ग्रामीण आते हैं। सीसी रोड निर्माण शुरू होने से अब इन ग्रामीणों को खरीदारी करने में मुश्किलों का सामना नही करना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811