रायसेन।शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन में जिला स्तरीय कालिदास उत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विकासखंड सांची, सिलवानी,बाड़ी तथा गैरतगंज के विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें श्लोक गायन प्रतियोगिता में शासकीय एकीकृत हाईस्कूल अंडोल, चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय

रायसेन तथा नृत्य नाटिका में शासकीय सीएम राइस विद्यालय सिलवानी प्रथम रहे 19 अक्टूबर को संभाग स्तर पर होने वाले कालिदास समारोह हेतु इनका चयन हुआ है कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री विवेक माहेश्वरी ने की,तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेशयादव जिला क्रीड़ा अधिकारी रायसेन विशिष्ट अतिथि श्री सरदार सिंह पोर्ते विकास खंड शिक्षा अधिकारी सांची उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन ब्रजभूषण तिवारी ने किया।