Let’s travel together.

वर्षों से अधूरे पड़े मंदिर का अब पूरा होगा निर्माण

0 593

स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर दी 50 हज़ार रुपए की सहायता राशि

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के युवा भाजपा नेता हरीश मालवीया ने नगर सलामतपुर के द्वारकाधीश मंदिर पर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी जी का भव्य स्वागत किया। इसी बीच राजीव नगर में पानी की टंकी के पास स्तिथ हीरामन एवं माता जी के मंदिर निर्माण का कार्य वर्षो से अधूरा पड़ा हुआ है। जिसका निर्माण कार्य पूर्ण करवाने हेतु राजीव नगर के लोगों की इस समस्या से युवा भाजपा नेता हरीश मालवीया ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी को अवगत कराकर क्षेत्र के लोगों के साथ आवेदन दिया। स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने मंदिर निर्माण के लिए पचास हज़ार रुपये की सहयोग राशि शीघ्र देने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि नगर की राजीव नगर बस्ती में मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। जिन्होंने मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ तो किया किन्तु पैसे की तंगी के कारण निर्माण कार्य अधूरा ही रह गया था। किन्तु जैसे ही मंत्री चौधरी ने 50 हज़ार रुपये की सहयोग राशि मंदिर निर्माण कार्य के लिए देने का आश्वासन दिया इन गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी लोगों ने खुश होकर मंत्री जी के ज़िंदाबाद के नारे लगाकर उन्हें धन्यवाद प्रकट किया। राजीव नगर रहवासियों एवं नगर वासियों ने इस पुनीत कार्य के लिए सहयोग राशि के आश्वासन के लिए स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी एवं दान राशि प्राप्त करवाने हेतु कारक बने भाजपा युवा नेता हरीश मालवीया का सह्रदय आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करने वालों में श्याम बाबा, मोहन रावत, कैलाश पेंटर, दिनेश उइके, मनोज अहिरवार, सुरेन्द्र, रंजीत, सतीश ठाकुर, मालवीय, अमन, दसरथ विश्कर्मा, मुकुल, शुभम, अनिकेत, अभिजीत, संतोष, महेंद्र अहिरवार आदि लोग रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कई रूप धरकर इंसाफ खान ने जगाई भूली-बिसरी लोककला, मोबाइल-टीवी के दौर में पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश     |      मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप, भोपाल-विदिशा तक पहुंच रही यहां की प्रतिमाएं     |     राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811