हेमेंन्द्रनाथ तिवारी
उज्जैन।केबिनेट बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि अब महाकाल कॉरिडोर का नाम बदलकर महाकाल लोक किया है
स्थानीय हवाई पट्टी का विकास, 41 करोड़ भूअर्जन, 39 करोड़ विकास हेतु हवाई पट्टी उज्जैन के लिए स्वीकृत किये गए है।
उज्जैन पुलिस बेंड में शामिल होंगे 36 कर्मचारी, बेंड का स्वरूपवृहद होगा।शिप्रा कलकल और प्रवाहमान रहे इसलिए रिवर लेक फ्रंट की तर्ज पर घाटों का विस्तार
होगा।2017 में महाकाल लोक विस्तार हेतु प्रस्ताव पास हुआ था उस समय कल्पना बनाई थी, 2018 में टेंडर बुलाये गए, कांग्रेस सरकार में ठंडे बस्ते में चला गया, 2020 में जब शिवराज पुनः सीएम बने तो 856 करोड़ स्वीकृत किया, दो चरणों मे काम होंगे पहले चरण का काम पूरा हो चुका है जिसका लोकार्पण करने मां. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे है।