-कर्मठता, संगठनात्मकता, देश के प्रति अच्छी सोच ने विश्व पटल पर देश को ऊंचाई पर ले जाने का कार्य किया: श्री सिंह
-मोदी जी को कई देशों ने सम्मानित किया। उनका व्यक्तित्व विराट है : डॉ. किरार
रायसेन। सेवा पखवाड़े के तहत मान. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आज श्री रामपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य के रूप में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ने आज मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर के सभी प्रबुद्ध जन, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन के तत्वधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी में मुख्य रूप से प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने कहा ने पीएम मोदी को महामानव की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने भारत देश को एक अलग सोच में लाकर खड़ा कर दिया। उनकी कर्मठता, संगठनात्मकता, देश के प्रति अच्छी सोच ने विश्व पटल पर भारत देश को ऊंचाई पर ले जाने का कार्य किया। उनका लाल किले से भाषण प्रेरणादायक होता है तथा देश को वे एक संदेश देते हैं जिसमें भारत को विश्व में अपना स्थान बनाने की उनकी सोच प्रदर्शित होती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ने कहा कि मोदी जी को कई देशों ने सम्मानित किया। उनका व्यक्तित्व विराट है। प्रदर्शनी को शानदार बताते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों को निश्चित तौर पर यह बताया जाना चाहिए कि जीवन में घबराना नहीं चाहिए, ईमानदारी से काम करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर महामंत्री रामकुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, मोहन चक्रवर्ती, कैलाश ठाकुर, कन्हैयालाल सूरमा, धीरेंद्र कुशवाहा, आदित्य शर्मा, सुनील चौहान, मिट्ठू लाल धाकड़, मलखान सिंह लोधी, मनोज खत्री, सूरज दोहरे, राजू धाकड़, भैया लाल कुशवाहा, संतोष यादव आदि शामिल हुए।
न्यूज स्रोत-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी भाजपा रायसेन