-मानसिक संतुलन बिगड़ गया था इसलिए पैदल निकल गया था
आशीष रजक उदयपुरा रायसेन
रायसेन जिले के उदयपुरा में ड्यूटी पर पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक ऋषिकुमार लापता हो गए थे।जिसकी रिपोर्ट उनके पुत्र ने थाना उदयपुरा में की थी। उक्त सहायक उपनिरीक्षक को नरसिंहपुर जिले की गाडरबाड़ा पुलिस ने ज़ही सलामत बरामद कर लिया है। पूछताछ में ऋषि कुमार ने बताया कि मानसिक स्थिति अचानक खराब हो जाने के कारण उसे पैदल चलने की धुन सबार हुई और वह पैदल चलता रहा और गाडरबाड़ा पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार थाना उदयपुरा से कानून व्यवस्था ड्यूटी में आया पीटीएस पचमढ़ी बल में से सहायक उपनिरीक्षक ऋषि कुमार ड्यूटी के दौरान गैर हाजिर हो गया था जिसके परिवार द्वारा घर नहीं पहुंचने पर थाना उदयपुरा गुम इंसान क्रमांक 31/2022 दिनाक 16 सितम्बर 22 को गुम इंसान दर्ज कर तलाश जारी की थी जिसे दिनांक 18 सितम्बर 2022 को जिला नरसिंहपुर थाना गाडरवारा से बरामद कर थाना उदयपुरा लाया गया सहायक उपनिरीक्षक ऋषि कुमार को बरामद कर उसके बेटे के हबाले किया गया।
पूछताछ करने पर एसआई द्वारा बताया गया कि उसको धुन बन गई थी इसलिए वह पैदल पैदल ही चला गया था किसी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना नहीं हुई है ना किसी प्रकार का कोई अपराध घटित नहीं हुआ है वह अपनी मर्जी से गया था और अपने दिमाग पर नियंत्रण खो बैठा था सहायक उपनिरीक्षक को बरामद कर उसे सही सलामत उसके परिवार के जुम्मे किया गया।

एसआई को तलाश करने में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमृत मीणा अनुभाग अधिकारी बरेली राजेश जंगले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक एम एल भाटी उपनिरीक्षक हेमंत पटेल उपनिरीक्षक राम सिंह पटेल प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव एवं टीम के द्वारा तलाश करने में विशेष भूमिका रही है