सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
नगर सहित आसपास क्षेत्रों में रविवार 18 सितंबर को मेंटेनेंस के चलते 6 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। सलामतपुर विद्युत मंडल के जूनियर इंजीनियर प्रांजल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा सलामतपुर स्थित 132 केवी ईएचवी सब स्टेशन में सुबह 10 बजे से दोपहर को 4 बजे तक 6 घंटे के लिए 40एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस प्रोग्राम है। जिसके कारण इस उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी 33केवी फीडर जिनमें 33केवी आमखेड़ा, 33 केवी दीवानगंज, 33केवी बेरखेड़ी, 33केवी सलामतपुर इंडस्ट्रीयल फीडर के तहत वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड, जीके केमिकल, नर्मदा फारेस्ट, हलाली डेम, मध्यभार लिमिटेड बन्द रहेंगे। आसपास क्षेत्रों सलामतपुर, सांची, बेरखेड़ी, दीवानगंज, गुलगांव, ऐरन, नरोदा, आमखेड़ा, बाँसखेड़ा, उचेर, सेमरा, मुड़ियाखेड़ा, मेंढकी, बेरखेड़ी, निनोद, कुल्हड़िया, बिलोरी, अम्बाड़ी, रतनपुर सहित सभी गांव की विद्युत सप्लाई बंद रहेंगी। जूनियर इंजीनियर प्रांजल शर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से अपील करी है कि समय से पूर्व अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।