सत्येंद्र जोशी
रायसेन। गरीब महिला ने ने कलेक्टर को आवेदन देकर मशीन की मांग की थी। इस पर कलेक्टर ने तुरंत ध्यान दिया और आज वन परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मनोज बाथम और आरती पटेल द्वारा गरीब महिला गोंदिया बाई को कान मैं सुनने की मशीन दी गई।

उल्लेखनीय है कि जिले की जामगढ़ निवासी श्रीमती गोंदिया बाई पति स्वर्गीय हर प्रसाद अहिरवार गरीब भूमिहीन उम्र 82 वर्ष निवासी ग्राम जामगढ़ तहसील बरेली ने कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की है कि थी कि मेरे कानो में आवाज नहीं आती है। इसलिए मैं सुन नहीं पाती हूं। डॉक्टरों ने कानों की मशीन के लिए लिखा है। इसलिए मैंने आपको आवेदन दिया है। कृपया मेरी मदद कीजिए।