Let’s travel together.

आंगनवाड़ी मे भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी महिला बाल विकास अधिकारी गिरफ्तार

0 107

विदिशा। थाना कोतवाली विदिशा ने  आंगनवाड़ी मे भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।आरोपी आंगनबाड़ी में नियुक्ति की फर्जी सूची दिखाकर लोगो के साथ ठगी करता था।

विदिशा कोतवाली के नगर निरीक्षक आशुतोष सिंह राजपूत ने बताया कि थाना कोतवाली विदिशा में फरियादी प्रदीप प्रजापति व अन्य लोगो के द्वारा एक संघटित होकर एक आवेदन पत्र दिया गया जिसमे दिये गये तथ्य मे पाया गया कि चेतन दुबे उर्फ चंद्रप्रकाश शर्मा के द्वारा उक्त लोगो को आंगनवाड़ी में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी सुची दिखाकर रूपये ठग लिये गये है आवेदन पर से आरोपी चेतन दुबे उर्फ चंद्रप्रकाश शर्मा के विरूद्ध अपराध क्र. 490/2022 धारा 420 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डा. मोनिका शुक्ला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा समीर यादव व नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री विकास पांडेय के मार्गदर्शन मे टीम का गठन किया गया।

कोतवाली पुलिस ने प्रकरण में सतत् पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। कोतवाली पुलिस की विशेष टीम द्वारा उक्त अपराध की विवेचना मे कड़ी मेहनत व लगन से कार्य किया गया ।

पुलिस टीम के अथक प्रयास और तत्परता से दिनांक 14 सितम्बर 22 को उक्त आरोपी चेतन दुबे उर्फ चंद्रप्रकाश शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा उम्र 39 साल निवासी पीताम्बरा मूंडरा थाना नटेरन विदिशा को गिरफ्तार कर पूछताछ की।आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया है और करीब 15 लोगो से महिलाओ के दस्तावेज लेकर आगंनवाड़ी मे महिला पर्यवेक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर उक्त महिला अभ्यार्थियों के नाम की फर्जी सूची तैयार कर सूची दिखाकर 50000-50000 रुपये महिला अभ्यार्थियों के परिजनों से ठग लिये । आरोपी चेतन दुवे उर्फ चंद्रप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर फर्जी दस्तावेज व सील जप्त कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को जेल भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना की जा रही है।

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में करने में निरीक्षक आशुतोष सिंह राजपूत थाना प्रभारी कोतवाली, उपनिरीक्षक के. के. पावर, उप निरी.अनिल राय, प्र. आर. 63 राकेश लोधी, आर. 221 सुरेश रघुवंशी, आर. 267 अजय सिकरवार, आर. 619 कमल रघुवंशी, आर. 810 संदीप जाट का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811