Let’s travel together.

सुबह से शाम तक दस घण्टे बाद भी सुराग नहीं मिला मुर्रा एनीकट में डूबे शिक्षक सहित तीन लोगों का सिंचाई विभाग पर उठाए ग्रामीणो ने सवाल

0 146

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

धरसीवा के मुर्रा स्थित खारुन नदी के एनीकट से बहे शिक्षक सहित एक ही परिवार के तीनों लोगो का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है…नइदुनिया ने घटना के बाद घटना स्थल जाकर देखा तो दोपहर से गोताखोरों की टीम ने खोजना शुरू कर दिया था लेकिन एनीकट के समीप तेज बहाव के चलते जहां घटना हुई वहां तक गोताखोरों की कश्ती पहुचना संभव नही हो रहा था।

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक पूरी घटना हरजीत भारती के डूबने से शुरू हुई हरजीत भारती जो शिक्षक लखन लाल बंजारे का नाती है उसको डूबता देख वहां के ग्रामीणो ने उनके घर खबर भेजी घर से रस्सा लेकर शिक्षक लखन लाल बंजारे अपने भतीजे शेखर बंजारे के साथ पहुचे ओर दोनो एनीकट के ऊपर पानी के तेज बहाव से ही नदी में डूब रहे अपने नाती हरजीत को रस्सा देने लगे लेकिन रस्सा को वह किनारे पर न तो बांधकर आये थे न ही अन्य ग्रामीणो को पकड़ाकर आये और तेज बहाव में वह भी बह गए यह देख किनारे पर मौजूद जितेंद्र वर्मा अपने एक साथी के साथ उन तीनो को बचाने कूदे जो किसी तरह बचकर निकल आये लेकिन शिक्षक लखन उनके नाती हरजीत ओर भतीजे का कहीं सुराग नहीं लगा….घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा बीईओ संजय पूरी गोस्वामी पुलिस अधिकारी गोताखोरों की टीम एवं जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव भी दिनभर मौके पर मौजूद रहे ।

गोताखोरों की टीम जब खोजबीन कर रही थी तभी एक बड़ी घटना होते होते बची एक गोताखोर उमाशंकर को अचानक चक्कर आ गए और रेस्क्यू टीम कश्ती को तुंरन्त किनारे लाई ओर मूर्छित उमाशंकर को वृक्षो की छाया में लिटाया ….इधर ग्रामीणो ने सिंचाई विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए और मौके पर विधायक को भी अवगत कराया कि एनीकट में 14 गेट हैं लेकिन समय समय पर उनका रखरखाव न होने से गेट जाम है जो खुलते नहीं इसी कारण पानी एनीकट के ऊपर से बहता है और ऐंसी घटनाएं होती रहती हैं।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा दिनभर घटना स्थल पर ही मौजूद रही उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि पूरी कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द तीनो का पता लगाया जा सके वहीं ग्रामीणो ने बताया की सिंचाई विभाग के अद्धिकारियो ने गेटों की मरम्मत नहीं कि जिससे गेट जाम होने से खुलते नहीं है इस मामले में बरिष्ट अद्धिकारियो को जांचकर कार्यवाही कराएंगे।
जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने इस घटना के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया और कार्यवाही की मांग की।
प्रत्यक्ष दर्शी जितेंद्र वर्मा स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि जब नाती को बचाने के चक्कर मे शिक्षक लखन लाल और उनके भतीजे भी तेज बहाव में बहे तो उन्हें बचाने वह भी एक साथी के साथ कूदे तेज बहाव में बमुश्किल वो जान बचाकर किनारे लगे लेकिन उन तीनों का पता नहीं चला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811