भोपाल । मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर चुनावों की घोषणा की है। प्रदेश में 46 नगरीय निकाय में 27 सितंबर को चुनाव होंगे। जिसके लिए चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। आदेश में अनुसार 27 सितंबर को वोटिंग होगी और 30 सितंबर को परिणाम आएंगे। और सभी जगह ईवीएम से मतदान होगा। दरअसल, हाल ही में प्रदेश के 347 नगरीय निकायों में चुनाव हुए थे। लेकिन इन 46 नगरीय निकाय में कार्यकाल समाप्त ना होने के कारण यहां चुनाव नहीं कराए। लेकिन अब यहां घोषित की गई तारीख पर चुनाव होंगे। मिली जानकारी के अनुसार यहां कुल 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद में आम निर्वाचन होना है। इनमें से 6 नव-गठित नगर परिषद शामिल हैं। वहीं कुल 814 वार्डो में चुनाव होगा। जिसमें कुल 1212 मतदान केन्द्र हैं और 8 लाख 42 हजार 515 मतदाता वोटिंग करेंगे। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य 5 सितंबर 2022 को सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। और इसी कड़ी में नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर दोपहर 3 बजे तक है। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 13 सितंबर को की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। और इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 27 सितंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से होगी। उन्होंने कहा कि इन नगरीय निकाय का कार्यकाल 12 सितंबर को पूरा हो रहा है। हालांकि कुछ का परिसिमन और वार्ड आरक्षण भी नहीं हुआ था। जिसके चलते 347 नगरीय निकायों के साथ इनके चुनाव नहीं हुए थे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post